नई दिल्ली, Viral Video | सोलर पैनल का इस्तेमाल आज के समय में तेजी से बढ़ रहा है. बिजली की बचत और सौर ऊर्जा के प्रति बढ़ते रुझान के चलते लोग अपने घरों, दुकानों और अन्य जगहों पर सोलर पैनल लगवा रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर सोलर पैनल से जुड़े कई दिलचस्प और चौंकाने वाले वीडियो भी अक्सर वायरल होते रहते हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं. इन दिनों भी कुछ ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

वीडियो में रात के समय एक व्यक्ति अपने घर के बाहर कुछ ऐसा करता नजर आता है, जिसे देखकर कई लोग हैरान रह गए हैं. कुछ यूजर्स इसे मजेदार जुगाड़ करार दे रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि इस तरीके से सोलर पैनल को चार्ज करना मुमकिन ही नहीं है.
देखें Video
वीडियो वायरल होने के बाद इस पर लोगों की तरह- तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. वायरल वीडियो में एक व्यक्ति रात के समय अपने घर के बाहर दरवाजे के पास खड़ा नजर आता है. उसके हाथ में एक टॉर्च है, जिसकी रोशनी वह लगातार घर के बाहर लगे सोलर पैनल पर डालता रहता है. वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो वह टॉर्च की रोशनी से सोलर पैनल को चार्ज करने की कोशिश कर रहा हो. कुछ देर तक इसी तरह टॉर्च की रोशनी पैनल पर डालने के बाद वीडियो खत्म हो जाता है.
रात में टॉर्च दिखाकर सोलर पैनल चार्ज कर रहा था आदमी 😂
और गेस करो… हो भी गया!
बिहार is not for beginners 🔥 pic.twitter.com/oRs1fcC7kG
— सरकारी अध्यापक (@LearnGrowdaily1) July 30, 2026
मजेदार रिएक्शन
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के अलग- अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने मजाक में लिखा कि यह पीक बिहार इनोवेशन है, तो दूसरे ने पूछा कि क्या यह भी कोई चार्जिंग सिस्टम है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि जुगाड़ का लेवल ऐसा है कि साइंस भी कुछ देर के लिए सोच में पड़ जाए. कई लोगों ने कमेंट किया कि बिहार में कुछ भी मुमकिन है, तो कुछ यूजर्स ने इसे बस एक मजेदार जुगाड़ बताकर छोड़ दिया. कुछ यूजर्स ने इसकी तार्किक वजह भी बताने की कोशिश की.
एक यूजर ने लिखा कि हो सकता है सोलर पैनल पहले से दिन में चार्ज हो चुका हो और इसी वजह से लाइट जल रही हो, टॉर्च का इससे कोई लेना- देना न हो. वहीं, एक अन्य यूजर ने अनुमान लगाया कि शायद पैनल में कोई सेंसर लगा हो, जो टॉर्च की रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो गया हो.