हरियाणा में 77वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव, CM सैनी ने लगाए हजारों पौधे

करनाल | हरियाणा के करनाल में वीरवार को 77वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव मनाया गया, जहां सीएम नायब सैनी करीब 800 स्कूली विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधरोपण किया. इस समारोह में एक साथ 20 हजार से ज्यादा पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. बता दें कि यह आयोजन पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेडिकल यूनिवर्सिटी, कुटेल में हुआ, जो अभी निर्माणाधीन है.

Ped Paudha Tree

इस मौके पर मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किएं. वहीं, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहें. समारोह की अध्यक्षता वन एवं वन्य प्राणी मंत्री राव नरबीर सिंह कर रहे थे.

दिलाई गई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री बच्चों और वहां मौजूद नागरिकों को पौधे लगाने के साथ- साथ उनकी देखभाल करने की शपथ भी दिलाई. समारोह की शुरुआत मुख्यमंत्री ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत पौधरोपण करके किया.

वे वन विभाग की तरफ से समारोह स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे. इस मौके पर हरियाणा फॉरेस्ट न्यूज और धार्मिक वृक्षारोपण से जुड़ी पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.