राजस्थान जाने वाले यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी ये ट्रेनें

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य का असर राजस्थान रूट की ट्रेनों पर पड़ेगा. रेलवे ने डबल डेकर एक्सप्रेस समेत 13 ट्रेनों का दिल्ली छावनी स्टेशन पर ठहराव अगले 70 दिनों के लिए निरस्त कर दिया है. यह व्यवस्था 13 अक्टूबर तक लागू रहेगी. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के उन्नयन कार्य को पूरा करने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है. इसी वजह से संबंधित ट्रेनों का दिल्ली छावनी स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से बंद किया गया है.

Indian Railways Train 1

ठहराव नहीं करेगी ये ट्रेनें

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और ठहराव की जानकारी जांचने की अपील की है. इस अवधि में प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े. पुनर्विकास कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का सामान्य संचालन और दिल्ली छावनी स्टेशन पर नियमित ठहराव फिर से शुरू कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  इस शहर का पब्लिक वॉशरूम देख लोग रह गए हैरान, बोले- "कई घरों से भी ज्यादा साफ"; Video वायरल

देखें लिस्ट

क्रम संख्या ट्रेन का नाम
1 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22481)
2 जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर (12985)
3 अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी (12065)
4 बांद्रा टर्मिनल-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22949)
5 बाड़मेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला मलानी एक्सप्रेस (20487)
6 भुज-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20983)
7 जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस (15013)
8 साबरमती-वाराणसी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20963)
9 उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस (19601)
10 बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12372)
11 दिल्ली सराय रोहिल्ला-भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20984)
12 दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जनशताब्दी (12066)
13 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22950)
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.