दिल्ली के मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी, JEE- NEET की मुफ्त आवासीय कोचिंग देगी सरकार

नई दिल्ली | राजधानी की दिल्ली सरकार ने सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले 12वीं विज्ञान संकाय के मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल की है. अब चयनित विद्यार्थियों को JEE और NEET की एक वर्षीय आवासीय कोचिंग पूरी तरह मुफ्त मिलेगी. इस योजना के तहत, कोचिंग के साथ रहने और भोजन की सुविधा भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी.

Job Exam Student Collage 2

शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों को जारी निर्देश में बताया कि यह छात्रवृत्ति पुणे स्थित एक गैर- लाभकारी संस्था (NGO) के सहयोग से संचालित की जाएगी. इसके लिए छात्रों का चयन जाइंट दक्षणा सिलेक्शन टेस्ट (JSDT)- 2027 के माध्यम से होगा.

पूरी तरह मुफ्त सुविधा

निदेशालय के अनुसार, वर्तमान शैक्षणिक सत्र में सरकारी या सहायता प्राप्त स्कूलों में 12वीं विज्ञान वर्ग में अध्ययन कर रहे पात्र और मेधावी छात्र इस योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे. चयनित विद्यार्थियों को महाराष्ट्र के पुणे जिले के कडूस गांव स्थित दक्षणा वैली परिसर में एक वर्ष की आवासीय कोचिंग दी जाएगी. योजना के तहत, छात्रों से कोचिंग, हॉस्टल और भोजन के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा. पूरी व्यवस्था छात्रवृत्ति के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी.

यह भी पढ़े -  राजस्थान जाने वाले यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी ये ट्रेनें

दिसंबर में होगी परीक्षा

शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे पात्र विद्यार्थियों तक इस योजना की जानकारी पहुंचाएं और उन्हें चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक मेधावी छात्र इस अवसर का लाभ उठा सकें. यह परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित की जाएगी.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.