ब्रेड पकौड़े बेचने वाले की कमाई ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, लोग बोले- ‘इतनी तो सैलरी भी नहीं!’

नई दिल्ली | आज के दौर में जहां लोग अच्छी सैलरी वाली 9 से 5 की नौकरी को सफलता का पैमाना मानते हैं. वहीं, इंटरनेट सोशल मीडिया पर एक छोटी सी दुकान की कहानी खूब चर्चा में है. X (पहले ट्विटर) पर अंकित पांडे नाम के यूजर ने ‘मनोज ब्रेड पकोड़ा’ नाम की दुकान का अनुभव शेयर किया है. यह दुकानदार ब्रेड पकोड़ा और गुलाब जामुन बेचकर सालाना लाखों रुपए की कमाई कर रहा है.

Pakoda

अंकित पांडे के मुताबिक, दुकान बेहद साधारण है. यहां न AC है और न ही किसी बड़े ब्रांड जैसी सजावट. इसके बावजूद, ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. दुकानदार ने बताया कि रोजाना करीब 400 ग्राहक यहां पहुंचते हैं. खाने का स्वाद और क्वालिटी एक जैसी बनाए रखना ही दुकान की सबसे बड़ी खासियत बताई गई है.

30 रुपए का औसत बिल

वायरल पोस्ट में दुकान की कमाई का पूरा गणित भी बताया गया है. यहां एक ब्रेड पकोड़ा 15 रुपए और एक गुलाब जामुन 15 रुपए में मिलता है. यानी एक ग्राहक औसतन 30 रुपए खर्च करता है. रोज 400 ग्राहक आने पर करीब 12 हजार रुपए की बिक्री होती है. इसी हिसाब से महीने की बिक्री करीब 2.5 लाख रुपए और सालाना आंकड़ा करीब 30 लाख रुपए तक पहुंच जाता है.

दुकानदार के मुताबिक, तेल, गैस, कच्चे माल और दूसरे खर्च निकालने के बाद कुल कमाई का करीब 70 फीसदी हिस्सा बच जाता है. यानी रोजाना लगभग 8,400 रुपए की बचत का दावा किया गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली का ये पूरा रूट होगा सिग्नल फ्री, 1- 2 महीने में खत्म होगा बार- बार रुकने का झंझट

नौकरी बनाम कारोबार पर बहस

पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर नौकरी और छोटे कारोबार को लेकर बहस शुरू हो गई. कई यूजर्स ने कहा कि इस कमाई के पीछे रोज की मेहनत, अच्छी क्वालिटी और ग्राहकों का भरोसा है. लोगों का कहना है कि सफलता के लिए सिर्फ बड़ी डिग्री या नौकरी ही जरूरी नहीं, बल्कि छोटे कारोबार को भी मेहनत और सही तरीके से बड़ा बनाया जा सकता है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.