दिल्ली से जयपुर की दूरी झटपट होगी पूरी, 5 नए फ्लाईओवर से डगर होगी आसान

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली से जयपुर के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है. राष्ट्रीय राजमार्ग- 48 (NH- 48) पर लंबे समय से लगने वाले जाम से जल्द निजात मिलने की उम्मीद है. एनएचएआई मानेसर से धारूहेड़ा के बीच 5 बड़े फ्लाईओवर का निर्माण करा रहा है. इनमें से चार फ्लाईओवर का काम 2027 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है. इनके शुरू होने के बाद दिल्ली- जयपुर के बीच सफर पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगा. बिलासपुर, साल्हावास, धारूहेड़ा और राठीवास जैसे इलाकों में लंबे समय से भारी ट्रैफिक की समस्या बनी हुई है.

Flyover Bridge 1

इन स्थानों पर फ्लाईओवर बनने के बाद वाहनों को बार- बार रुकने की जरूरत नहीं होगी. इससे दिल्ली- जयपुर कॉरिडोर पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यात्रा का समय भी घटेगा. परियोजना पूरी होने के बाद दिल्ली से जयपुर करीब 3 घंटे में पहुंचने की उम्मीद है.

करोड़ों की लागत से निर्माण

मानेसर से धारूहेड़ा के बीच फ्लाईओवर निर्माण का काम अगस्त 2025 में शुरू हुआ था. इस परियोजना पर करीब 282 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. करीब 800 से 900 मीटर लंबे फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं. प्रत्येक फ्लाईओवर पर दोनों तरफ 3- 3 लेन होंगी, जिससे भारी वाहनों और निजी वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकेगी. एनएचएआई के मुताबिक, सबसे पहले राठीवास फ्लाईओवर के तैयार होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़े -  आजादी के साथ मिला था बंटवारे का दर्द, दिल्ली का यह संग्रहालय आज भी सहेजे 1947 की दर्दनाक यादें

जाम की समस्या कम

बिलासपुर फ्लाईओवर पूरा किया जाएगा. बिलासपुर फ्लाईओवर अक्टूबर 2026 तक तैयार होने की संभावना है. मानेसर एलिवेटेड कॉरिडोर को 31 मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि इसकी कॉन्ट्रैक्टेड डेडलाइन 21 सितंबर 2027 है. चारों प्रमुख परियोजनाओं के चालू होने के बाद NH- 48 पर ट्रैफिक जाम की समस्या काफी कम होने की उम्मीद है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.