ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी होने पर तुरंत करें ये काम, रेलवे की हेल्पलाइन आएगी काम

नई दिल्ली | भारत रेलवे में रोजाना करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं. लंबी दूरी की यात्रा के दौरान कई बार यात्रियों की तबीयत अचानक खराब हो जाती है या किसी तरह की मेडिकल इमरजेंसी सामने आ जाती है. ऐसी स्थिति में यात्री रेलवे की मदद ले सकते हैं. इसके लिए भारतीय रेलवे की आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करना होगा.

Train Railways

ट्रेन के अंदर सफर के दौरान किसी यात्री को चक्कर आने, चोट लगने या किसी अन्य मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में सबसे पहले 139 पर कॉल करें. यह हेल्पलाइन 24 घंटे उपलब्ध रहती है. कॉल करने के बाद IVRS यानी इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम के जरिए जरूरत के मुताबिक विकल्प चुनना होगा.

मेडिकल इमरजेंसी

रेल यात्रा के दौरान किसी भी तरह की आपातकालीन चिकित्सीय सहायता चाहिए तो 139 पर कॉल करने के बाद नंबर 1 का विकल्प चुनना होगा. इसके बाद IVRS में दिए गए दिशा- निर्देशों के अनुसार जरूरी जानकारी देनी होगी. प्रक्रिया पूरी होने के बाद रेलवे की ओर से यात्री तक आवश्यक सहायता पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी. रेलवे की 139 हेल्पलाइन सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी के लिए ही नहीं है. यात्री दूसरी सेवाओं और शिकायतों के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं इसलिए ट्रेन में यात्रा के दौरान मेडिकल इमरजेंसी या किसी अन्य समस्या की स्थिति में यात्री घबराने के बजाय 139 हेल्पलाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  डेंगू का खतरा बढ़ा, MCD का स्प्रे घटा; पिछले साल के मुकाबले 4.28 लाख कम घरों में छिड़काव

देखें यहां

  • बटन 2: रेल जानकारी, PNR स्टेटस, ट्रेन की समय-सारणी और व्हीलचेयर बुकिंग के लिए.
  • बटन 3: ट्रेन में भोजन और कैटरिंग सेवा से जुड़ी शिकायत के लिए.
  • बटन 4: यात्रा से संबंधित सामान्य शिकायत दर्ज कराने के लिए.
  • बटन 9: पहले दर्ज कराई गई शिकायत का स्टेटस जानने के लिए.
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.