24 सितंबर तक नए रूट से संचालित होगी दिल्ली- जैसलमेर, इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

रेवाड़ी | उत्तर पश्चिम रेलवे के फुलेरा- रींगस- रेवाड़ी रेलमार्ग पर कुंड, पाली और खोरी स्टेशन के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते ब्लाक लिया गया है. इसके कारण दिल्ली- जैसलमेर ट्रेन के संचालन मार्ग में बदलाव किया गया है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ट्रेन नंबर 14087 दिल्ली- जैसलमेर 21 अगस्त से 24 सितंबर तक परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी. पहले यह ट्रेन रेवाड़ी- अलवर- जयपुर- फुलेरा होकर जाती थी, लेकिन अब रेवाड़ी- महेंद्रगढ़- लोहारू- सीकर- रींगस होकर चलेगी.

Train Railways

परिवर्तित मार्ग पर ट्रेन के ठहराव में भी बदलाव किया गया है. दिल्ली-जैसलमेर ट्रेन अब महेंद्रगढ़, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनू, नवलगढ़ और सीकर स्टेशनों पर ठहरेगी. रेलवे के इस बदलाव का असर इस अवधि में दिल्ली और जैसलमेर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा.

इन स्टेशनों पर ठहराव

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह बदलाव फुलेरा- रींगस- रेवाड़ी रेलमार्ग पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के कारण किया गया है. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों के संचालन को सामान्य मार्ग पर बहाल किया जाएगा. ट्रेन नंबर 14730 फाजिल्का-रेवाड़ी एक्सप्रेस के संचालन समय में भी बदलाव किया जा रहा है. यह ट्रेन 19 अक्टूबर से फाजिल्का से रवाना होगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली रिज में 34 प्रोजेक्ट्स पर मंथन, 10 की होगी ग्राउंड जांच; जानिए पूरा मामला

जांच लें जानकारी

रेलवे के अनुसार लखेवाली, भागसर, बधाई बल्लभगढ़, मुक्तसर, चड़ेवान और कोटकपूरा समेत संबंधित स्टेशनों पर इसके संचालन समय में परिवर्तन किया जाएगा. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के रूट और समय की ताजा जानकारी जरूर जांच लें, ताकि सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.