सिर्फ 5 रुपये में भोजन, दिल्ली के इस इलाके में शुरू हुई नई अटल कैंटीन

नई दिल्ली | राजधानी की दिल्ली सरकार की अंत्योदय योजना के तहत राजधानी में अटल कैंटीन का विस्तार किया जा रहा है. इसी कड़ी में जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र के जेजे कॉलोनी, ओल्ड पंखा रोड पर मदर डेयरी के सामने नई अटल कैंटीन का उद्घाटन किया गया. प्रदेश के शहरी विकास मंत्री और जनकपुरी विधायक आशीष सूद ने कैंटीन का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया.

Food Thali Khana Canteen

कैंटीन शुरू होने से ऐसे लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें काम के दौरान कम कीमत में भोजन की जरूरत होती है. उद्घाटन के दौरान आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली सरकार की इस पहल से कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा न सोए.

इन परिवारों को राहत

उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में आगे बढ़ाई जा रही है. अटल कैंटीन विशेष रूप से उन दिहाड़ी मजदूरों और गरीब परिवारों के लिए उपयोगी होगी, जिनके पास काम के दौरान खाना बनाने के लिए पर्याप्त समय या संसाधन उपलब्ध नहीं होते. कम कीमत में भोजन मिलने से इन परिवारों के रोजमर्रा के खर्च का बोझ भी कम होगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के कोंडली STP पर NGT की नजर, नियम टूटे तो होगी तत्काल कार्रवाई

इतने लोगों को जरूरत

मंत्री ने बताया कि दिल्ली में दो दिन पहले ही 25 नई अटल कैंटीन की शुरुआत की गई थी. सरकार अब राजधानी के अलग- अलग इलाकों और झुग्गी- बस्तियों में कैंटीन की संख्या बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है. योजना का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे और उन्हें कम कीमत पर सम्मानजनक व गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा सके.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.