नई दिल्ली | राजधानी की दिल्ली जल बोर्ड की ओर से 23 अगस्त 2026 से किए जा रहे खुदाई कार्य के कारण जनकपुरी में एक सर्विस रोड को 15 दिनों के लिए बंद किया जाएगा. यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए प्रभावित मार्ग से बचने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है. दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, फायर स्टेशन रोड से DCP ऑफिस, वेस्ट डिस्ट्रिक्ट, दिल्ली पुलिस, जनकपुरी की ओर जाने वाली सर्विस रोड 23 अगस्त से करीब 15 दिनों तक बंद रहेगी. दिल्ली जल बोर्ड की ओर से इस मार्ग पर खुदाई का काम किया जाना है, जिसके चलते यातायात को इस रास्ते से गुजरने की अनुमति नहीं होगी.

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्माण कार्य वाले मार्ग का इस्तेमाल करने से बचें और अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग चुनें. इससे सड़क पर अनावश्यक जाम की स्थिति से बचने में मदद मिलेगी.
एडवाइजरी जारी
पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और मौके पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने को कहा है. प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों की ओर से दिए जा रहे डायवर्जन और अन्य निर्देशों का भी पालन करना होगा. दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान धैर्य बनाए रखें और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने में पुलिस का सहयोग करें. मार्ग में बदलाव या यातायात से जुड़ी जानकारी के लिए दिल्ली यातायात पुलिस से संपर्क किया जा सकता है.
यातायात निर्देशिका दिल्ली जल बोर्ड द्वारा दिनांक 23.08.2026 से किए जा रहे खुदाई कार्य के संबंध में
दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खुदाई कार्य के कारण फायर स्टेशन रोड से DCP ऑफिस, वेस्ट डिस्ट्रिक्ट, दिल्ली पुलिस, जनकपुरी की ओर जाने वाली सर्विस रोड दिनांक 23.08.2026 से 15 दिनों तक बंद… pic.twitter.com/aLsnWnh5px
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) August 22, 2026
व्हाट्सएप नंबर: 8750871493
हेल्पलाइन: 1095 / 011-25844444
दी गई सलाह
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे 23 अगस्त से प्रभावित मार्ग पर जाने से पहले अपने रूट की जानकारी लें और समय बचाने के लिए वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें. ऐसे में घर से निकलने से पहले रूट्स की जांच कर लें.