UGC- NET 2026 का रिजल्ट इस हफ्ते होगा जारी, 84 विषयों के अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द खत्म

नई दिल्ली | UGC- NET 2026 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने बुधवार को जानकारी दी कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC- NET) के 84 विषयों की अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम इसी सप्ताह जारी किए जाएंगे. रिजल्ट NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा. UGC- NET का आयोजन भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए अभ्यर्थियों की पात्रता निर्धारित करने के लिए किया जाता है.

Job Exam Student Collage 1

NTA ने एक्स पर पोस्ट के माध्यम से बताया कि UGC-NET के साथ वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR)- NET, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) AIEEA (PG) और AICE (PhD) 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम भी इसी सप्ताह प्रकाशित किए जाएंगे.

परिणाम भी होंगे जारी

CSIR- NET विज्ञान के पांच विषयों के लिए आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा है. ICAR AIEEA (PG) के जरिए स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है. ICAR AICE PhD जूनियर रिसर्च फेलोशिप/ सीनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए प्रतियोगी परीक्षा है. UGC- NET 2026 में अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के प्रश्नपत्रों को लेकर NTA पहले ही दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा कर चुका है. विशेषज्ञ समिति की जांच में इन प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और भाषा संबंधी त्रुटियां सामने आई थीं. इसके बाद, इन तीनों विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया गया.

यह भी पढ़े -  अब इस राज्य की महिलाओं के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 2500 रुपए महीना मिलेगी पेंशन

नोटिस भी जारी

NTA ने 16 अगस्त को UGC-NET की उत्तर कुंजी जारी की थी. इसी दौरान समाजशास्त्र, कामर्स और अंग्रेजी के प्रश्नपत्रों को लेकर अलग से नोटिस भी जारी किया गया था. अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा. इन तीनों विषयों की पुनः परीक्षा 9 और 10 सितंबर को आयोजित की जाएगी. वहीं, अन्य विषयों के अभ्यर्थी अब इसी सप्ताह जारी होने वाले UGC-NET परिणाम का इंतजार कर रहे हैं.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.