फरीदाबाद में सुनंदा शर्मा का जलवा, मंच पर पहुंचते ही युवाओं का जोश हुआ दोगुना; देखें Video

फरीदाबाद | हरियाणा में फरीदाबाद के निजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर सुनंदा शर्मा ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से माहौल को यादगार बना दिया. मंच पर उनकी एंट्री होते ही छात्रों ने तालियों और सीटियों से जोरदार स्वागत किया. बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अन्य लोग उनकी प्रस्तुति देखने के लिए कार्यक्रम में मौजूद रहे. सुनंदा शर्मा ने अपने कई लोकप्रिय पंजाबी गाने पेश किए.

Singer Sunanda Sharma

उनके गानों के साथ विद्यार्थी भी सुर मिलाते और जमकर झूमते दिखाई दिए. जैसे- जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, युवाओं का उत्साह भी बढ़ता गया. कई छात्रों ने मोबाइल फोन से उनकी परफॉर्मेंस के वीडियो बनाए और इन पलों को कैमरे में कैद किया.

संगीत का सफर

सिंगर ने भी छात्रों से बातचीत की और उनके उत्साह का जवाब दिया. बता दें कि सुनंदा शर्मा का संगीत सफर सोशल मीडिया से शुरू हुआ था. उन्होंने पंजाबी गाना ‘सुच्चा सूरमा’ गाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. इसके बाद, उन्हें पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने के मौके मिलने लगे. ‘बिल्ली अख’ और ‘पटाके’ जैसे गानों ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hungryrider3359 (@hungryrider3359)

बॉलीवुड में भी पहचान

पंजाबी संगीत के बाद सुनंदा शर्मा ने बॉलीवुड में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा. उन्होंने बादशाह के साथ फिल्म ‘नवाबजादे’ के लिए ‘तेरे नाल नचना’ गाना गाया. ‘लुका छुपी’ का ‘पोस्टर लगवा दो’, ‘जय मम्मी दी’ का ‘मम्मी नू पसंद’ और ‘बारिश की जाए’ जैसे गानों में भी उनकी आवाज सुनने को मिली. सुनंदा शर्मा ने सिंगिंग के साथ एक्टिंग में भी हाथ आजमाया. उन्होंने दिलजीत दोसांझ के साथ पंजाबी फिल्म ‘सज्जन सिंह रंगरूट’ से अभिनय की शुरुआत की. साल 2024 में उन्होंने कान फिल्म महोत्सव में भारत और पंजाबी संस्कृति का प्रतिनिधित्व भी किया.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.