महेंद्रगढ़ में दूध- घी के नए रेट तय, नियम तोड़ा तो 11 हजार जुर्माना; फटाफट करें नई कीमत

महेंद्रगढ़ | हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में दूध और देसी घी की खरीद- बिक्री को लेकर ग्रामीण दूध विक्रेताओं ने नए रेट तय किए हैं. शहर से सटे गांव फैजलीपुर (कादीपुर) में शुक्रवार को पंचायत घर में हुई बैठक में दूध और घी के दाम निर्धारित किए गए. पंचायत के इस फैसले का असर नारनौल शहर के साथ पूरे जिला महेंद्रगढ़ में देखने को मिल सकता है. बैठक की अध्यक्षता गांव के नंबरदार सूबेसिंह ने की.

DUDH

पंचायत में मौजूद ग्रामीणों ने नए दामों पर सहमति जताई. निर्णय के मुताबिक ये रेट 5 सितंबर 2026 से पूरे गांव में लागू होंगे. साथ ही निर्धारित दरों से अलग कीमत पर बिक्री करने वालों पर 11 हजार रुपए का जुर्माना लगाने का फैसला लिया गया है.

हुआ इतना महंगा

पंचायत द्वारा तय दरों के अनुसार अब भैंस का दूध 80 रुपए प्रति लीटर और गाय का दूध 60 रुपए प्रति लीटर में बेचा जाएगा. वहीं भैंस के देसी घी की कीमत 1500 रुपए प्रति किलोग्राम रखी गई है. देसी गाय के घी का नया रेट 2000 रुपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है. दूध और घी की खरीद-फरोख्त तय कीमतों पर ही होगी. बैठक में ग्रामीणों ने फैसले का पालन करने की शपथ भी ली.

यह भी पढ़े -  महेंद्रगढ़ में 5 सितंबर से शुरू होगी क्रिकेट लीग, भिड़ेंगी 8 टीमें; विजेता को मिलेंगे 2 लाख

11 हजार रुपए जुर्माना

पंचायत ने साफ किया है कि निर्धारित रेट का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर 11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा. गांव के लोग भी इस व्यवस्था की निगरानी करेंगे और नियम तोड़ने की जानकारी पंचायत को देंगे. पंचायत ने ग्रामीणों से सामूहिक निर्णय का सम्मान करने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है. बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने फैसले का समर्थन किया.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.