शिक्षक दिवस पर हरियाणा के 78 शिक्षकों का सम्मान, मिलेगा 1 लाख रुपये और सिल्वर मेडल; पानीपत सबसे आगे

पंचकूला | शिक्षक दिवस के मौके पर हरियाणा सरकार शनिवार को पंचकूला स्थित PWD रेस्ट हाउस में राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह आयोजित करेगी. समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini उत्कृष्ट कार्य करने वाले 78 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे. सरकार ने वर्ष 2024 के लिए 40 और वर्ष 2025 के लिए 38 शिक्षकों का चयन किया है. चयनित शिक्षकों को पुरस्कार के साथ एक लाख रुपए का कैश अवॉर्ड दिया जाएगा.

Ladies Teacher

सिल्वर मेडल और सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे. सम्मान पाने वाले शिक्षकों को दो एडवांस इंक्रीमेंट का लाभ भी मिलेगा. Education Department के Principal Secretary Vijay Singh Dahiya की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया था.

पानीपत से सबसे ज्यादा 13 शिक्षक चयनित

राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए इस बार शिक्षा मंत्री Mahipal Dhanda के गृह जिले पानीपत से सबसे ज्यादा 13 शिक्षकों का चयन हुआ है. इनमें 2025 के लिए 7 और वर्ष 2024 के लिए 6 शिक्षक शामिल हैं. वहीं, 2024 के पुरस्कारों में हिसार, झज्जर, महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद से सिर्फ एक-एक शिक्षक का चयन किया गया है. ऐसे में जिलावार चयन में पानीपत सबसे आगे रहा.

5 शिक्षक होंगे सम्मानित

वर्ष 2025 के लिए पानीपत के बाद भिवानी जिले का नंबर है. यहां से 5 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है. इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, नूंह, फरीदाबाद, रोहतक, करनाल, यमुनानगर और चरखी दादरी से एक-एक शिक्षक को वर्ष 2025 के पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है. सरकार की ओर से शिक्षक दिवस पर होने वाले इस समारोह में शिक्षकों के उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित किया जाएगा. पुरस्कार के साथ मिलने वाले आर्थिक लाभ और एडवांस इंक्रीमेंट को शिक्षकों के लिए प्रोत्साहन के तौर पर देखा जा रहा है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.