खुशखबरी: नए जिले हांसी को मिला 2 नई सुपरफास्ट ट्रेनों का तोहफा, फटाफट देखें टाइमिंग

हांसी | हरियाणा के हांसी से ट्रेन के जरिए विभिन्न राज्यों का सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यहां हांसी स्टेशन पर दो नई एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी गई है. लंबी दूरी की इन ट्रेनों के ठहराव से हांसी सहित आसपास के यात्रियों को राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब और असम जैसे राज्यों के लिए सीधी ट्रेन सुविधा का लाभ मिलेगा. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 14619, अगरतला- फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर से हांसी स्टेशन पर दोपहर 03.44 बजे ठहराव कर 03.46 बजे रवाना होगी.

Train Railways

इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 14620, फिरोजपुर कैंट- अगरतला एक्सप्रेस ट्रेन 14 सितंबर से शाम 7 बजे हांसी स्टेशन पर ठहराव के बाद 07.02 बजे रवाना होगी. दोनों ही ट्रेनें हांसी स्टेशन पर 2-2 मिनट का ठहराव करेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के इस मंदिर में जमीन से ऊपर दिखता है बरगद का तना, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

हरिद्वार के लिए मिली एक और नई ट्रेन

ट्रेन नंबर 14717, बीकानेर- हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन 15 सितंबर से हांसी स्टेशन पर सुबह 04.22 बजे ठहराव के बाद 04.24 बजे आगे रवाना हो जाएगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 14718, हरिद्वार- बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन 16 सितंबर से रात 01.03 बजे स्टेशन पर ठहराव के बाद 01.05 बजे रवाना होगी।

दूसरे शहरों की भागदौड़ होगी खत्म

हांसी स्टेशन पर दोनों ही सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को विशेष तौर पर फायदा पहुंचेगा. उन्हें अब ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे शहरों के लिए दौड़-धूप करने से छुटकारा मिलेगा. वहीं, हांसी जिले से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले श्रद्धालुओं को भी एक और नई सुपरफास्ट ट्रेन की सुविधा का लाभ मिलेगा. राजस्थान के शहरों के लिए यात्रा करने वालों को नई ट्रेन की सुविधा मिलेगी.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.