अंबाला के 125 साल पुराने मेले में पहुंचे CM सैनी, गुलाब सिद्धू ने मंच से उठाई ये मांग

अंबाला | हरियाणा के अंबाला शहर की पुरानी अनाज मंडी में 125 साल पुराने वामन द्वादशी मेले का आयोजन किया गया है, जहां पहली रात भक्ति संगीत के साथ कई वजहों से चर्चा में रही. बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेले में पहुंचकर भगवान वामन के दर्शन किए और श्री सनातन धर्म सभा के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की. वहीं, पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू ने मंच से सिद्धू मूसेवाला को याद करते हुए लोगों से सोशल मीडिया पर “Justice for Sidhu Moosewala” लिखने की अपील की.

Vaman Mela Gulab Sindhu Ambala

सीएम सैनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. उन्होंने भगवान वामन की पूजा- अर्चना की. साथ ही, मेले की 125 साल पुरानी परंपरा व धार्मिक महत्व का जिक्र किया. पूर्व मंत्री असीम गोयल और कमेटी सदस्यों ने मुख्यमंत्री को शॉल और भगवान वामन का स्मृति चिह्न भेंट किया.

गुलाब सिद्धू ने बजवाईं तालियां

मेले की पहली संध्या में पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू की प्रस्तुति खास आकर्षण रही. मंच पर आते ही उन्होंने दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला को याद किया और मौजूद लोगों से उनके लिए तालियां बजाने को कहा.

गुलाब सिद्धू ने लोगों से “Justice for Sidhu Moosewala” लिखने की अपील भी की. उन्होंने दिवंगत पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के परिवार के लिए अरदास करने को कहा. गुरमुख खान और दिलावर कौशिक ने भी धार्मिक गीत और भजन प्रस्तुत किए. देर शाम तक पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ रही.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gulab Sidhu (@gulabsidhu_)

काले कपड़ों को लेकर वीडियो वायरल

मेले के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी चर्चा में आया. इंस्टाग्राम हैंडल ‘Sukh Sandhu’ से शेयर वीडियो में दावा किया गया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान काली टी-शर्ट, काली कमीज या दूसरे काले कपड़े पहनकर आने वाले लोगों को प्रवेश नहीं दिया गया. वीडियो में कड़ी चेकिंग का दावा करते हुए इस व्यवस्था पर सवाल उठाए गए. हालांकि, काले कपड़ों की एंट्री पर रोक को लेकर प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.