हरियाणा के 250 सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, स्मार्ट क्लास से आधुनिक लैब तक मिलेंगी ये सुविधाएं

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब पढ़ाई के लिए आधुनिक सुविधाओं वाला माहौल मिलेगा. प्रदेश के 250 ‘पीएम श्री’ स्कूलों को अपग्रेड करने का काम किया जा रहा है. इन स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम और स्मार्ट क्लासरूम के साथ आधुनिक लैब, बेहतर लाइब्रेरी और ग्रीन कैंपस जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी.

School Student

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सरकार राजकीय स्कूलों को आधुनिक और सुविधासंपन्न बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है. इसी योजना के तहत ‘पीएम श्री’ स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव किया जा रहा है.

बदलेगा पढ़ाई का तरीका

स्कूलों में डिजिटल और स्मार्ट क्लासरूम तैयार होने से विद्यार्थियों को परंपरागत तरीके के साथ तकनीक की मदद से पढ़ने का मौका मिलेगा. डिजिटल संसाधनों के जरिए विषयों को समझाने और पढ़ाई को अधिक उपयोगी बनाने पर फोकस रहेगा. वहीं, आधुनिक लैब तैयार होने से विद्यार्थियों को विज्ञान और दूसरे विषयों में प्रैक्टिकल के जरिए सीखने की सुविधा मिलेगी.

मिलेगा बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर

250 ‘पीएम श्री’ स्कूलों की लाइब्रेरी पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इनमें बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अलावा दूसरी उपयोगी किताबों और शैक्षणिक सामग्री तक आसानी से पहुंच मिल सके. स्कूलों को ग्रीन कैंपस के रूप में भी विकसित किया जा रहा है. इसके जरिए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ स्वच्छ और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की तैयारी है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.