धर्म की आड़ में अधर्म का खेल, नाबालिग लड़की को लेकर भागा बाबा, 5 महीने की गर्भवती मिलीं लड़की

हिसार । हिसार जिले में धर्म की आड़ में एक अधर्म का मामला सामने आया है. मामला जिले के गांव डाटा से जुड़ा है. यहां एक बाबा धर्म की आड़ लेकर काफी समय से एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करता आ रहा था. इसके बाद बाबा उसे यहां से भगा ले गया. पुलिस ने दोनों को राजस्थान के सीकर जिले से धरदबोचा है. मेडिकल जांच में लड़की पांच महीने की गर्भवती पाईं गईं हैं.

Tantrik

पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि दो दिन पहले उसकी 17 साल की बेटी अचानक घर से लापता हो गई. उन्हें शक है कि गांव के डेरा इंद्राज में रहने वाला बाबा देवदास ही बहला-फुसलाकर कर लें गया है. नारनौंद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो बीते दिन बाबा की लोकेशन राजस्थान के सीकर में मिलीं. पुलिस की एक टीम ने वहां पहुंचकर बाबा को गिरफ्तार किया और नाबालिग लड़की को बाबा के चंगुल से मुक्त करवाया.

सोमवार को पुलिस दोनों को लेकर हांसी पहुंची. मेडिकल जांच में लड़की के पांच माह के गर्भ की पुष्टि हुई है. इससे साफ जाहिर होता है कि बाबा काफी लंबे समय से लड़की का यौन शोषण करता आ रहा था. पुलिस ने बाबा देवदास उर्फ रविन्द्र लोहान के विरुद्ध पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.