दुर्गा अष्टमी के दिन हरियाणा में स्कूल संचालन समय में बदलाव, फटाफट चेक करें नई टाइमिंग

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। दुर्गा अष्टमी के अवसर पर शिक्षा विभाग ने 19 अक्टूबर 2026 को विद्यालयों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया है। इस संबंध में विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

School Holidays In Durga Puja

नए आदेश के मुताबिक, सोमवार को प्रदेश के सरकारी स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे और दोपहर 2:30 बजे बंद होंगे। यह समय विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों पर भी समान रूप से लागू होगा।

19 अक्टूबर को खुलेंगे स्कूल

शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि दुर्गा अष्टमी के दिन सरकारी विद्यालयों का संचालन निर्धारित नए समय के अनुसार किया जाएगा। सामान्य दिनों के मुकाबले स्कूल सुबह देरी से खुलेंगे। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीन आने वाले विद्यालयों तक यह जानकारी पहुंचाएं। साथ ही, आदेश का पालन किया जाए।

स्कूल प्रशासन को अपने स्तर पर निर्धारित समय में किसी तरह का बदलाव करने की अनुमति नहीं दी गई है।

स्कूलों के लिए अलग व्यवस्था

जिन सरकारी विद्यालयों में दो शिफ्ट में पढ़ाई होती है, उनके लिए विभाग ने अलग निर्देश जारी किए हैं। ऐसे स्कूलों की पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट के संचालन समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दूसरी शिफ्ट पहले की तरह अपने नियमित समय पर ही संचालित होगी।

इस लिए लिया गया फैसला

19 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर कई परिवारों में सुबह कन्या पूजन किया जाता है। नवरात्र के दौरान व्रत रखने वाले श्रद्धालु भी धार्मिक परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना करते हैं। सुबह होने वाले इन धार्मिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को सुबह के समय अतिरिक्त सुविधा मिल सकेगी।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.