नवंबर में लौटेगा अग्निवीरों का पहला बैच, हरियाणा सरकार तुरंत देगी ज्वाइनिंग लेटर

चंडीगढ़ | सेना में चार साल तक देश की सेवा करने वाले युवाओं के लिए नौकरी का इंतजार काफी अहम होता है। हरियाणा के अग्निवीरों के लिए अब सेवा पूरी करने के बाद सरकारी नौकरी पाने का रास्ता खुलने जा रहा है। इससे आने वाले समय में हजारों युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हरियाणा के अग्निवीरों का पहला बैच नवंबर में सेना की सेवा पूरी करके लौटेगा।

Haryana Agniveer Reservation

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पहला समूह वापस आते ही पात्र अग्निवीरों को ज्वाइनिंग लेटर जारी किए जाएं। मुख्यमंत्री ने अग्निवीरों के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रुप C के सामान्य पदों पर 5 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

पुलिस भर्ती में मिलेगा आरक्षण

वहीं, पुलिस, जेल, वन और खनन सहित चिह्नित विभागों में 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा प्रवेश परीक्षाओं और चयनित पदों पर शारीरिक जांच से जुड़ी छूट भी दी जाएगी। साल 2022-23 में भर्ती हुए 2,227 अग्निवीर नवंबर में अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। इसके बाद वर्ष 2027 में 2,893 और वर्ष 2028 में 2,108 अग्निवीरों के सेवा पूरी करके लौटने का अनुमान है। इनके लिए पुलिस, जेल, वन विभाग और आपदा प्रबंधन में कुल 3,685 पदों को मंजूरी दी गई है।

युवाओं की भागीदारी पर जोर

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की योजनाओं और विकसित भारत के लक्ष्य में हरियाणा की भूमिका पर भी बात रखी। उन्होंने जवानों, किसानों और खिलाड़ियों के योगदान का उल्लेख किया। साथ ही, बेटियों को शिक्षा और आगे बढ़ने के अवसर देने की जिम्मेदारी पर जोर दिया। ‘हम भारत के लोग, हमारा दायित्व’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पंचनद शोध संस्थान को 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.