हरियाणा के स्कूली बच्चों की मौज, नवंबर-दिसंबर की छुट्टियों का पूरा कैलेंडर जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए नवंबर और दिसंबर का महीना छुट्टियों के लिहाज से खास रहने वाला है। इन दो महीनों में रविवार और दूसरे शनिवार के अलावा कई त्योहारों और विशेष अवसरों पर स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, सर्दियों की छुट्टियों का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी तारीखें सामने आ गई हैं। बता दें कि नवंबर में छोटी दीपावली, दीपावली, विश्वकर्मा दिवस और गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर अवकाश रहेगा।

Haryana School Holidays

16 नवंबर से राजकीय विद्यालयों के समय में भी बदलाव होगा। स्कूल सुबह 9:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। दिसंबर में भी विद्यार्थियों को कई छुट्टियां मिलेंगी। गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके अलावा क्रिसमस के दिन भी स्कूल बंद रहेंगे।

नवंबर में इन तारीखों पर रहेगी छुट्टी

  • 1 नवंबर – रविवार
  • 7 नवंबर – छोटी दीपावली (स्थानीय अवकाश)
  • 8 नवंबर – रविवार और दीपावली
  • 9 नवंबर – विश्वकर्मा दिवस
  • 14 नवंबर – दूसरा शनिवार
  • 15 नवंबर – रविवार
  • 22 नवंबर – रविवार
  • 24 नवंबर – गुरु नानक देव जयंती
  • 29 नवंबर – रविवार

दिसंबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

  • 6 दिसंबर – रविवार
  • 12 दिसंबर – दूसरा शनिवार
  • 13 दिसंबर – रविवार
  • 14 दिसंबर – गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस (स्थानीय अवकाश)
  • 20 दिसंबर – रविवार
  • 25 दिसंबर – क्रिसमस
  • 27 दिसंबर – रविवार

1 जनवरी से सर्दियों की छुट्टियां

नवंबर और दिसंबर के बाद विद्यार्थियों को सर्दी की लंबी छुट्टियों का लाभ मिलेगा। जारी जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में 1 जनवरी 2027 से 15 जनवरी 2027 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। ऐसे में बच्चों को नए साल की शुरुआत में लगातार 15 दिन स्कूल नहीं जाना होगा।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.