अब घर बैठे कर ई-पासपोर्ट के लिए करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

नई दिल्ली | विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे हैं तो पासपोर्ट सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। लेकिन अगर आपका पुराना पासपोर्ट खो जाए, खराब हो जाए या उसकी वैधता खत्म होने वाली हो तो अब ई-पासपोर्ट का विकल्प भी मौजूद है। यह सामान्य पासपोर्ट की तरह ही दिखता है, लेकिन इसमें एक खास डिजिटल चिप लगी होती है। बता दें कि भारत में ई-पासपोर्ट की सुविधा शुरू हो चुकी है। इसके कवर पर बने विशेष निशान से इसकी पहचान की जा सकती है।

e Passport

इसमें लगी चिप में व्यक्ति की निजी और बायोमेट्रिक जानकारी डिजिटल रूप में सुरक्षित रहती है। नए पासपोर्ट के साथ-साथ पुराने पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। हालांकि, यह सुविधा संबंधित शहर में उपलब्ध होने पर ही मिलेगी।

क्या होता है ई-पासपोर्ट?

ई-पासपोर्ट सामान्य पासपोर्ट का ही इलेक्ट्रॉनिक रूप है। इसके कवर पर सुनहरे रंग की चिप का निशान होता है, जबकि वास्तविक चिप पासपोर्ट के अंदर लगी रहती है। इसमें पासपोर्ट धारक की व्यक्तिगत जानकारी और बायोमेट्रिक डेटा डिजिटल रूप में स्टोर होता है।

ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • नए यूजर हैं तो रजिस्ट्रेशन करें। पहले से अकाउंट होने पर सीधे लॉगिन कर सकते हैं।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज जमा करें।
  • इसके बाद पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए अपॉइंटमेंट बुक करें।
  • तय तारीख पर केंद्र पहुंचकर दस्तावेजों का सत्यापन करवाएं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद पासपोर्ट दिए गए पते पर भेज दिया जाएगा।

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी
  • पता प्रमाण
  • जन्मतिथि प्रमाण
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.