10 और 20 के नोटों को लेकर RBI की नई तैयारी, अप्रैल 2027 से बदल जाएगी जेब में रखी करेंसी

नई दिल्ली, RBI | जेब में रखे छोटे नोट जल्दी फट जाते हैं या पुराने होकर इतने खराब हो जाते हैं कि दुकानदार भी उन्हें लेने से कतराते हैं। खासकर 10 और 20 के नोटों के साथ यह परेशानी अक्सर देखने को मिलती है। अब इस समस्या को कम करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) नई तैयारी कर रहा है। बता दें कि मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, RBI जल्द ही प्लास्टिक जैसे दिखने वाले पॉलीमर नोटों की टेस्टिंग शुरू कर सकता है।

RBI Note

योजना के तहत 10 और 20 के नए नोट अप्रैल 2027 से बाजार में आ सकते हैं। खास बात यह है कि इस बदलाव का असर केवल आम लोगों की जेब पर नहीं, बल्कि बैंकों और ATM की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है।

करना होगा बदलाव

आमतौर पर नोटों का आकार बदलने पर ATM की कैसेट और नोट पहचानने वाले सेंसर में बदलाव करना पड़ता है। हालांकि, इस बार RBI नए पॉलीमर नोटों का आकार मौजूदा कागज के नोटों जैसा ही रखने की तैयारी कर रहा है।

ऐसे में बैंकों को ATM मशीनों में बड़े तकनीकी बदलाव कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नोटों की सामग्री जरूर बदल सकती है, लेकिन ATM से उन्हें निकालने की व्यवस्था पहले जैसी रह सकती है। इससे बैंकों का अतिरिक्त खर्च भी बच सकता है।

बंद हो जाएंगे पुराने नोट

नए नोटों की चर्चा के बीच लोगों के मन में सवाल है कि क्या पुराने कागज के नोट चलना बंद हो जाएंगे। फिलहाल ऐसी कोई योजना सामने नहीं आई है। RBI की तैयारी अभी परीक्षण के स्तर पर है।

वहीं, नए पॉलीमर नोटों को पुराने कागज के नोटों के साथ चलाने की योजना है। ऐसे में लोगों को अपने पुराने 10 और 20 के नोट बदलने की जरूरत नहीं होगी। दोनों तरह के नोट बाजार में एक साथ चल सकेंगे।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.