हरियाणा में बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन शुरू, जानें पात्रता और आखिरी तारीख

चंडीगढ़ | हरियाणा में पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आर्थिक मदद पाने के इच्छुक शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सरकार की बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ मिल सकता है। इसके लिए नवंबर महीने में आवेदन करने का मौका दिया गया है। बता दें कि हरियाणा सरकार के रोजगार विभाग ने बेरोजगारी भत्ता योजना-2026 के तहत पात्र युवाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

Haryana Berojgari Bhatta Yojana

आवेदन प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू हो चुकी है और 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के आधिकारिक पोर्टल hrex.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

पहचान पत्र अनिवार्य

गुरुग्राम जिले का निवासी प्रमाण-पत्र और परिवार पहचान पत्र होना जरूरी है। रोजगार कार्यालय में पंजीकरण भी 1 नवंबर 2026 तक कम से कम तीन साल पुराना होना चाहिए। आवेदक के परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, परिवार की आवासीय और वाणिज्यिक संपत्ति का कुल मूल्य 10 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए। कृषि भूमि के मामले में इसकी सीमा 2 हेक्टेयर से अधिक नहीं रखी गई है।

इतनी पढ़ाई जरूरी

इस योजना के लिए कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा 10वीं के बाद दो वर्षीय पाठ्यक्रम पूरा करने वाले अभ्यर्थी भी निर्धारित शर्तों के तहत आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी, प्रशिक्षु और अप्रेंटिस के तौर पर काम कर रहे युवा इस योजना के पात्र नहीं होंगे। ऐसे में आवेदन करने से पहले सभी शर्तों को ध्यान से जांच लेना जरूरी है। पात्र अभ्यर्थी 30 नवंबर 2026 से पहले hrex.gov.in पर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.