दिल्ली- पंजाब से बिहार जाने वालों को राहत, नवंबर में इन शहरों के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें

नई दिल्ली | दीपावली और छठ पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों को कन्फर्म टिकट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। खासकर दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में काम करने वाले बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को त्योहारों के दौरान लंबी वेटिंग लिस्ट का सामना करना पड़ता है। इस बार रेलवे ने ऐसे यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की है।

Festival Special Trains

उत्तर रेलवे ने दूसरे रेल जोनों के सहयोग से 45 जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है। इनका संचालन नवंबर के अंतिम सप्ताह और दिसंबर के पहले सप्ताह तक अलग-अलग तारीखों पर होगा। ये ट्रेनें दिल्ली, अंबाला, चंडीगढ़, अमृतसर और लुधियाना को बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के कई शहरों से जोड़ेंगी।

बिहार के लिए ट्रेनें

अंबाला के यात्रियों के लिए सहरसा-सिरहिंद स्पेशल ट्रेन (04527/04528) उपलब्ध रहेगी। सहरसा से यह ट्रेन 6, 10 और 13 नवंबर को शाम 7:15 बजे चलेगी और रात 10:20 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। वापसी में सरहिंद से 5, 9 और 12 नवंबर को सुबह 11:25 बजे रवाना होकर शाम 5 बजे सहरसा पहुंचेगी।

वहीं, चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल (04536/04535) भी चलाई जाएगी। चंडीगढ़ से ट्रेन शुक्रवार रात 11:45 बजे और बरौनी से वापसी ट्रेन रविवार को चलेगी। इसका संचालन 27 और 29 नवंबर तक निर्धारित है।

एक्ट्रॉ ऑप्शन

दिल्ली, आनंद विहार, चंडीगढ़ और फिरोजपुर से पटना के लिए कई ट्रेनें चलाई जाएंगी। सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, जोगबनी, सुपौल, भागलपुर, पाटलिपुत्र और झंझारपुर के लिए भी विशेष ट्रेनें निर्धारित हैं। नई दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-कामाख्या के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

पंजाब से सुविधा

अमृतसर से कोलकाता, बरौनी, जयनगर और छपरा के लिए अतिरिक्त ट्रेनें मिलेंगी। लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, गया और कोलकाता के लिए भी विशेष सेवाएं निर्धारित की गई हैं। शकूरबस्ती से मानसी, पटना और झंझारपुर के बीच ट्रेनें 5 से 15 नवंबर के दौरान अलग-अलग तारीखों पर चलेंगी। सफर से पहले संबंधित ट्रेन का नंबर, चलने की तारीख और समय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES पर जरूर जांच लें।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.