बनारस से दिल्ली जाने वालों की बल्ले- बल्ले, शुरू हो रही पहली वंदे भारत स्लीपर; जानें किराया

नई दिल्ली | बनारस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अब रात का सफर पहले से ज्यादा आरामदायक होने वाला है। लंबी दूरी की यात्रा में बेहतर सुविधा और आराम चाहने वालों को जल्द ही नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। इस ट्रेन में आधुनिक सुविधाओं के साथ रातभर सफर करने की व्यवस्था होगी। बता दें कि वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 2 नवंबर 2026 से शुरू होगा।

Vande Bharat Sleeper

ट्रेन संख्या 27421/27422 को 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह उत्तर प्रदेश की पहली और देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है।

ट्रेन का टाइम टेबल

वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 27421 रात 8:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 27422 नई दिल्ली से रात 9:40 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

सफर के दौरान ट्रेन दोनों दिशाओं में प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी नॉर्दर्न रेलवे जोन को सौंपी गई है। टिकटों की बुकिंग शुरू होने की तारीख की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। यात्री बुकिंग शुरू होने के बाद IRCTC वेबसाइट, Rail Connect और RailOne ऐप के साथ रेलवे स्टेशनों के PRS काउंटर से टिकट ले सकेंगे।

इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। इनमें 11 थर्ड एसी, 4 सेकंड एसी और 1 फर्स्ट एसी कोच शामिल है। ट्रेन में कुल 823 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। इसमें कवच सुरक्षा प्रणाली, एडवांस सेंसर, सीसीटीवी कैमरे, ऑटोमैटिक दरवाजे, बायो-वैक्यूम टॉयलेट और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट दिए गए हैं।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.