महेंद्रगढ़ | बाजरे की फसल बेचने के लिए मंडी पहुंचने वाले किसानों को अब अपनी बारी का इंतजार करना होगा। अगर आप नारनौल की नई अनाज मंडी में फसल लेकर जाने वाले हैं तो पहले अपने गांव की खरीद तारीख जरूर देख लें। बता दें कि नई अनाज मंडी नारनौल में 2 और 3 नवंबर को बाजरे की सरकारी खरीद के लिए गांववार शेड्यूल जारी किया गया है।

मार्केट कमेटी ने किसानों से निर्धारित तारीख के अनुसार ही अपनी फसल मंडी में लाने की अपील की है। इन गांवों के किसान इसी दिन अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचें। आइए पढ़ते हैं विस्तार से यहां…
इन किसानों की होगी खरीद
मार्केट कमेटी के प्रधान बाबूलाल यादव ने बताया कि सोमवार, 2 नवंबर को दौचाना, खत्रीपुर, खोड़मा, किरारोद अफगान और कोजिदां गांव के किसानों से बाजरे की खरीद की जाएगी। खरीद प्रक्रिया में किसान के आधार कार्ड पर दर्ज पते को ही उसके गांव की पहचान का आधार माना जाएगा। ऐसे में मंडी आने से पहले किसान अपने आधार कार्ड का पता और खरीद की तारीख जरूर जांच लें।
3 नवंबर का गांववार शेड्यूल
वहीं, मंगलवार, 3 नवंबर को कुलताजपुर, कुतबापुर, लहरोदा, महरमपुर और मकसूसपुर गांव के किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा। किसानों को इसी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंडी में अपनी उपज लानी होगी। मंडी प्रशासन ने किसानों से शेड्यूल का पालन करने की अपील की है।