ट्रेड फेयर घूमना हुआ महंगा, एंट्री टिकट के दाम 67 फीसदी तक बढ़े; देखें नई रेट लिस्ट

नई दिल्ली | त्योहारों के बाद दिल्ली में घूमने-फिरने का प्लान बना रहे लोगों के लिए इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर खास आकर्षण रहता है। यहां देश-विदेश के अलग-अलग राज्यों के उत्पाद, खानपान और संस्कृति देखने को मिलती है। हालांकि, इस बार ट्रेड फेयर घूमने के लिए लोगों को अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी होगी। बता दें कि भारत मंडपम में 45वां इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 13 नवंबर से शुरू होने जा रहा है।

India International Trade Fair 2026

इस बार आम दर्शकों के प्रवेश टिकट की कीमतों में 25 से लेकर करीब 67 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है। चार साल बाद टिकट के दाम बदले गए हैं। हालांकि, बिजनेस डे के टिकट की कीमत पहले की तरह 500 रुपये ही रखी गई है।

आम लोगों को मिलेगी एंट्री

इस बार ट्रेड फेयर का उद्घाटन 13 नवंबर को होगा, लेकिन इस दिन आम दर्शकों के लिए मेला नहीं खुलेगा। 14 से 18 नवंबर तक बिजनेस डे होंगे। इसके बाद 19 से 27 नवंबर तक आम लोग मेले में घूम सकेंगे। पहले सामान्य दिनों में वयस्कों का टिकट 80 रुपये और बच्चों का 40 रुपये था। वहीं, वीकेंड पर वयस्कों को 150 रुपये और बच्चों को 60 रुपये देने पड़ते थे।

देखें नई रेट

दिन वयस्क बच्चे
सामान्य दिन ₹100 ₹50
वीकेंड ₹200 ₹100
बिजनेस डे ₹500 ₹500

इतिहास

ट्रेड फेयर की शुरुआत 1979 में हुई थी। तब से अब तक मेला 14 नवंबर को शुरू होता रहा है। पहली बार उद्घाटन के लिए अलग दिन रखा गया है। इस बार 13 नवंबर को उद्घाटन होगा और आम दर्शकों के लिए 19 नवंबर से मेले के दरवाजे खुलेंगे। इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) ने 28 अक्टूबर को टिकट की नई कीमतों को मंजूरी दी थी। ITPO के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रेमजीत लाल के मुताबिक, टिकटों के दाम बढ़ाने का मकसद कीमतों को राउंड फिगर में रखना है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.