हिसार वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 17 करोड़ से बढ़ेगी इस सड़क मार्ग की चौड़ाई

हिसार | सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ लोगों को जाम और दुर्घटनाओं का खतरा भी झेलना पड़ता है। खासकर संकरी सड़कों पर भारी वाहनों के आमने-सामने आने से परेशानी और बढ़ जाती है। हरियाणा में रायपुर से खरड़ के बीच सफर करने वाले लोगों को जल्द ही इस समस्या से राहत मिलने वाली है। बता दें कि हरियाणा सरकार ने रायपुर-खरड़ मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 17 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।

Road Chaudikaran

लोक निर्माण विभाग (PWD) करीब 6 किलोमीटर लंबे इस मार्ग की चौड़ाई 18 फीट से बढ़ाकर 22 फीट करेगा। इसके लिए विभाग ने योजना तैयार कर मुख्यालय भेजी थी। फिलहाल, रायपुर से खरड़ तक सड़क की चौड़ाई 5.50 मीटर है।

दबाव तेजी से बढ़ा

PWD अधिकारियों के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में इस मार्ग पर वाहनों का दबाव तेजी से बढ़ा है। सड़क संकरी होने के कारण कई जगह जाम लगता है। वहीं, मोड़ों पर दो भारी वाहनों के आमने-सामने आने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय ग्रामीण और वाहन चालक लंबे समय से सड़क चौड़ी करने की मांग कर रहे थे। परियोजना पूरी होने के बाद इसे बढ़ाकर 7 मीटर कर दिया जाएगा। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही पहले के मुकाबले आसान होगी और भारी वाहनों को निकलने में भी परेशानी कम होगी।

लाइनें भी होंगी शिफ्ट

सड़क चौड़ीकरण के दौरान रास्ते में आने वाले पेड़ों और बिजली के खंभों को हटाने या दूसरी जगह लगाने की जरूरत पड़ेगी। सड़क किनारे गुजर रही हाईटेंशन और लो-टेंशन लाइनों को भी शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए बिजली निगम से अलग एस्टीमेट मांगा जाएगा और जरूरी बजट उपलब्ध कराया जाएगा। बीएंडआर के एसई अजीत सिंह के मुताबिक, सरकार से प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद अब डीएनआईटी तैयार की जाएगी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा और निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने बताया कि यह मंजूरी PWD मंत्री रणबीर गंगवा के निर्देश पर मिली है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.