हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों की हुई बल्ले- बल्ले, यहां पर शुरू हुआ एक और नया प्लांट

हिसार | हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहनों का कारोबार तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी बीच हिसार के पातन गांव में इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी Zelio E-Mobility ने अपनी नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है। इससे कंपनी की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी बनने की उम्मीद है। बता दें कि नए प्लांट से कंपनी हर साल 72 हजार अतिरिक्त इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन कर सकेगी।

Zelio E Mobility

इनमें 48 हजार इलेक्ट्रिक दोपहिया और 24 हजार तिपहिया वाहन शामिल हैं। इस विस्तार के बाद कंपनी की कुल सालाना उत्पादन क्षमता 2.40 लाख से बढ़कर करीब 3.12 लाख यूनिट हो जाएगी।

20 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश

कंपनी का नया प्लांट 6 एकड़ में फैला है और इसका निर्मित क्षेत्र 2,61,360 वर्ग फुट है। इसे तैयार करने के लिए 20 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की प्रतिबद्धता जताई गई है। निवेश का कुछ हिस्सा आईपीओ से जुटाई गई रकम और बाकी आंतरिक संसाधनों से लगाया जाएगा। इस इकाई में Zelio ब्रांड के इलेक्ट्रिक स्कूटर और Tanga इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों का उत्पादन शुरू हो चुका है। कंपनी के अनुसार, नई उत्पादन क्षमता वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही में उपलब्ध होने की उम्मीद है। हालांकि, बाजार की मांग और डीलरशिप की जरूरत के अनुसार उत्पादन धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा।

चार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

हिसार यूनिट शुरू होने के बाद कंपनी के देश में कुल चार उत्पादन केंद्र हो गए हैं। इससे पहले हरियाणा के लाडवा, ओडिशा के कटक और तमिलनाडु के कोयंबटूर में प्लांट संचालित थे। लाडवा की क्षमता 1.20 लाख, जबकि कटक और कोयंबटूर की क्षमता 60-60 हजार वाहन सालाना है। नए प्लांट में पुर्जे तैयार करने, रंगाई और असेंबलिंग की सुविधाएं भी हैं। कंपनी को उम्मीद है कि इससे उत्पादन की गुणवत्ता और वाहनों की आपूर्ति बेहतर होगी।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.