नई दिल्ली | दिवाली पर घर जाने के लिए ट्रेन में सीट और टिकट की परेशानी से जूझ रहे यात्रियों के लिए राहत की खबर है। त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली से झांसी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इससे फरीदाबाद, पलवल और होडल के यात्रियों को भी सीधा फायदा मिलेगा। बता दें कि हजरत निजामुद्दीन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच 16 कोच की अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

इसमें यात्री सामान्य टिकट लेकर सफर कर सकेंगे। किसी तरह के रिजर्वेशन की जरूरत नहीं होगी। रेलवे के मुताबिक, ट्रेन संख्या 04412 पांच से सात नवंबर तक हजरत निजामुद्दीन से झांसी के लिए संचालित होगी।
दिल्ली-झांसी स्पेशल ट्रेन
यह दिल्ली से शाम 6:50 बजे रवाना होकर 7:10 बजे फरीदाबाद पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद 7:12 बजे पलवल के लिए रवाना होगी। पलवल में इसका ठहराव शाम 7:38 से 7:40 बजे तक रहेगा। इसके बाद ट्रेन रुंधी और होडल होते हुए मथुरा, आगरा और ग्वालियर के रास्ते अगले दिन सुबह 6 बजे झांसी पहुंचेगी।
वापसी में सुबह 6:30 बजे
झांसी से दिल्ली आने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन संख्या 04411 छह से आठ नवंबर तक चलेगी। यह झांसी से सुबह 6:30 बजे रवाना होगी और ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा व मथुरा होते हुए दोपहर 2:50 बजे फरीदाबाद पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहरने के बाद 2:52 बजे पलवल के लिए रवाना होगी। ट्रेन शाम 4 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
ट्रेन में होंगे 14 जनरल कोच
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 14 सामान्य श्रेणी और दो एसएलआर कोच होंगे। अनारक्षित व्यवस्था होने से यात्री सामान्य टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे।