दिल्ली को मिलीं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, हापुड़ के लिए भी शुरू हुई सेवा

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में रोजाना लाखों लोग बसों से सफर करते हैं। ऐसे में सार्वजनिक परिवहन को सुविधाजनक बनाने के साथ प्रदूषण कम करना भी बड़ी चुनौती है। इसी दिशा में दिल्ली सरकार ने नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारी हैं। इसके साथ ही दिल्ली से हापुड़ के बीच बस सेवा भी शुरू की गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कश्मीरी गेट आईएसबीटी से 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Delhi Electric Buses

इसी कार्यक्रम के दौरान दिल्ली-हापुड़ अंतरराज्यीय बस सेवा का भी शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के पास देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस बेड़ा है।

बसों का बढ़ा बेड़ा

सरकार अब दिल्ली परिवहन निगम (DTC) को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। नई बसों के संचालन से यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन में एक और ऑप्शन मिलेगा। कार्यक्रम में दिल्ली से हापुड़ के लिए अंतरराज्यीय बस सेवा भी शुरू की गई। इससे दोनों शहरों के बीच बस से सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। हालांकि, बसों के समय और किराये से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की गई है।

सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से सार्वजनिक परिवहन का अधिक इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यावरण अनुकूल और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को प्राथमिकता दे रही है। नई इलेक्ट्रिक बसों से प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलने के साथ यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.