हरियाणा में 741 पदों पर भर्ती शुरू, 10वीं- 12वीं पास महिलाएं 10 दिसंबर तक करें आवेदन

सोनीपत | सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए हरियाणा के सोनीपत जिले से अच्छी खबर है। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बड़ी संख्या में पद खाली हैं। ऐसे में स्थानीय महिलाओं को अपने ही गांव और वार्ड में काम करने का अवसर मिल सकता है। बता दें कि महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले में आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के कुल 741 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Anganwadi Bharti 2026

इनमें 193 पद वर्कर और 548 पद हेल्पर के हैं। गन्नौर, राई, खरखौदा, गोहाना, मुंडलाना सहित सोनीपत के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ये पद भरे जाएंगे। यदि आप भी सरकारी नौकरी पाना चाहती हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है।

10 दिसंबर तक कर सकेंगी आवेदन

गन्नौर की सीडीपीओ शीला कुमारी के अनुसार, आवेदन 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक किए जा सकेंगे। इच्छुक महिलाओं को संबंधित ब्लॉक के परियोजना अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करवाना होगा। भर्ती में संबंधित गांव या वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है। आवेदन के साथ स्थायी निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और फैमिली आईडी की स्वयं सत्यापित प्रतियां देनी होंगी। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को जाति प्रमाण पत्र भी लगाना होगा।

पहले आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर या क्रेच वर्कर रह चुकी महिलाओं को अनुभव प्रमाण पत्र लगाने का विकल्प मिलेगा। अधूरे आवेदन स्वीकार नहीं होंगे और गलत दस्तावेज मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।

10वीं पास जरूरी

  • आंगनबाड़ी वर्कर के लिए 12वीं पास होना जरूरी है।
  • हेल्पर पद के लिए 10वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
  • दोनों पदों के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष है।
  • विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित और निर्धारित विशेष श्रेणियों की महिलाओं को 45 वर्ष तक आवेदन की छूट मिलेगी।
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.