हरियाणा के रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, जनवरी से मार्च तक 8 ट्रेनें प्रभावित

हिसार | भारतीय रेलवे (Indian Railways) से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए आने वाले महीनों में परेशानी बढ़ सकती है। खासकर हिसार, सादुलपुर, चूरू और बीकानेर रूट पर यात्रा करने वालों को ट्रेन पकड़ने से पहले अपना शेड्यूल जरूर देखना होगा। बता दें कि हिसार-सादुलपुर रेलखंड पर सिवानी स्टेशन के पास चूरू यार्ड में समपार फाटक संख्या 23 पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण किया जाएगा।

Haryana Train Update

रेलवे की ओर से ब्लॉक लिया जाएगा। इसी वजह से जनवरी से मार्च 2027 तक अलग-अलग तारीखों में 8 रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते कुछ ट्रेनें निर्धारित स्टेशन तक नहीं जाएंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को दूसरे स्टेशन से रवाना किया जाएगा।

इन ट्रेनों में बदलाव

ट्रेन नंबर और रूट तारीख बदलाव
14897 बीकानेर-हिसार 24 जनवरी रतनगढ़ तक ही चलेगी।
14898 हिसार-बीकानेर 25 जनवरी रतनगढ़ से रवाना होगी।
14891 जोधपुर-हिसार 13 और 24 जनवरी चूरू तक ही चलेगी।
14892 हिसार-जोधपुर 14 और 25 जनवरी चूरू से रवाना होगी।
54604 लुधियाना-चूरू 13 व 24 जनवरी, 24 व 25 फरवरी और 2 व 3 मार्च हिसार तक ही चलेगी।
54605 चूरू-लुधियाना 14 व 25 जनवरी, 25 व 26 फरवरी और 3 व 4 मार्च हिसार से रवाना होगी।
54315 रेवाड़ी-हिसार 24 जनवरी सादुलपुर तक ही चलेगी।
54310 हिसार-दिल्ली 25 जनवरी सादुलपुर से रवाना होगी।

जांच लें शेड्यूल

ऐसे में इन रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को संबंधित तारीखों का ध्यान रखना होगा। ट्रेन के निर्धारित स्टेशन तक नहीं पहुंचने या दूसरे स्टेशन से रवाना होने के कारण यात्रा की योजना प्रभावित हो सकती है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.