नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली मेट्रो से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को आने वाले दिनों में अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ सकती है। खासकर सुबह जल्दी ऑफिस जाने वालों और रात में घर लौटने वाले यात्रियों को मजेंटा लाइन के नए टाइमटेबल का ध्यान रखना होगा। बता दें कि मजेंटा लाइन के दीपावली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर शनिवार (21 नवंबर) यानी आज से मेट्रो परिचालन के समय में बदलाव किया जा रहा है।

इसके तहत पहली यात्री मेट्रो सुबह 6 बजे के बजाय 7 बजे रवाना हुई। वहीं, रात की आखिरी मेट्रो भी 11 बजे की जगह 10 बजे चलेगी। यह बदलाव करीब 1 महीने तक लागू रहने की संभावना है। ऐसे में यात्रियों को सुबह और रात के सफर के लिए अतिरिक्त समय का इंतजाम करना होगा।
जानें कारण
मजेंटा लाइन पर कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से दीपावली चौक तक के हिस्से का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसी कड़ी में शनिवार से सिग्नल एकीकरण का काम शुरू किया जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के चलते दीपावली चौक और मजलिस पार्क के बीच मौजूदा मेट्रो सेवा के समय में बदलाव किया गया है।
SERVICE UPDATE
The Delhi Metro will be undertaking the system integration works for the upcoming section of Krishna Park Extension to Deepali Chowk on Magenta Line, starting tomorrow i.e, from 21st November 2026.
To facilitate the same, train services on the operational section of Magenta Line between Deepali Chowk and Majlis Park will operate with revised timings (from tomorrow onwards) as detailed below:-
1. The first passenger train service will commence at 07:00 AM instead of present schedule of 06:00 AM.
2. The last passenger train service will commence at 10:00 PM instead of present schedule of 11:00 PM
This change in operating hours will help the necessary system integration activities to be carried out safely and efficiently. The regular schedule of services will be resumed once the integration work is complete, which is likely to take around a month’s time.
DMRC advises all commuters using this section to take note of the revised timings and plan their journeys accordingly. Information regarding the revised train timings will also be displayed at stations and disseminated through DMRC’s official communication channels.
DMRC regrets the inconvenience caused and seeks the cooperation and understanding of its valued commuters during this period.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) November 20, 2026
1 महीने बाद होगा सामान्य
सिग्नल एकीकरण का काम पूरा होने में करीब एक महीने का समय लग सकता है। इसके बाद इस कॉरिडोर पर मेट्रो का परिचालन पहले की तरह सामान्य हो जाएगा। फिलहाल, यात्रियों को सुबह पहली और रात की आखिरी मेट्रो के बदले हुए समय को ध्यान में रखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनानी होगी।