हरियाणा में आंगनबाड़ी के 741 पदों पर भर्ती, 10 दिसंबर तक करें आवेदन

सोनीपत | सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी में काम करने का अच्छा मौका आया है। हरियाणा में सोनीपत जिले में भर्ती प्रक्रिया शुरू होते ही आवेदन और दस्तावेज तैयार करवाने के लिए महिलाओं की भीड़ जुटने लगी है। हालांकि, नवविवाहिताओं को कुछ जरूरी दस्तावेज अपडेट नहीं होने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। बता दें कि महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले में आंगनबाड़ी वर्कर के 193 और सहायिका के 548 रिक्त पदों पर आवेदन मांगे हैं। कुल 741 पदों में सबसे ज्यादा 135 पद गन्नौर ब्लॉक में हैं। इसके बाद राई में 116 और गोहाना में 104 पद खाली हैं।

Anganwadi Recruitment 2026

विभाग के गौर स्थित कार्यालय में रोजाना करीब 30 से 40 महिलाएं आवेदन की जानकारी लेने पहुंच रही हैं। सीडीपीओ शीला कुमारी के अनुसार, कई आवेदक उच्च शिक्षित हैं, लेकिन नवविवाहिताओं के सामने डोमिसाइल और परिवार पहचान पत्र में नाम अपडेट कराने की समस्या आ रही है।

10 दिसंबर तक आवेदन

आंगनबाड़ी वर्कर के लिए 12वीं और सहायिका के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। आवेदन की अंतिम तारीख 10 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे है। आवेदक महिला संबंधित गांव या वार्ड की बेटी अथवा बहू होनी चाहिए। सामान्य आयु सीमा 18 से 42 वर्ष रखी गई है। विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित और निर्धारित विशेष श्रेणियों की महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष है।

इन पदों पर होगी भर्ती

ब्लॉक वर्कर पद हेल्पर पद टोटल
सोनीपत अर्बन 07 23 30
सोनीपत रूरल-1 15 52 67
सोनीपत रूरल-2 12 45 57
गन्नौर 37 98 135
राई 31 85 116
खरखौदा 24 76 100
गोहाना 27 77 104
मुंडलाना 29 54 83
Da 11 38 49

ये दस्तावेज होंगे लगाने

आवेदन के साथ मार्कशीट, आधार कार्ड और फैमिली आईडी की स्वप्रमाणित प्रतियां देनी होंगी। डोमिसाइल 1 जून 2026 के बाद जारी होना चाहिए। विशेष श्रेणी की महिलाओं को संबंधित प्रमाण पत्र भी देना होगा। विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को पुनर्विवाह नहीं करने का हलफनामा और निर्धारित अधिकारियों से सत्यापित प्रमाण पत्र लगाना होगा। ऐसे में आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेज अपडेट करवाना जरूरी है, क्योंकि अधूरे कागजात होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.