सूरजकुंड में पहली बार किसान एवं मिलेट महोत्सव, एंट्री रहेगी बिल्कुल फ्री

फरीदाबाद | आजकल लोग सेहत को ध्यान में रखते हुए खान-पान में बाजरा, ज्वार और रागी जैसे मोटे अनाज को शामिल कर रहे हैं। सूरजकुंड में ऐसे ही पौष्टिक अनाज और उनसे बने व्यंजनों का स्वाद लेने का मौका फरीदाबाद के सूरजकुंड में मिलने वाला है। यहां 3 दिन तक मिलेट महोत्सव आयोजित किया जाएगा। बता दें कि सूरजकुंड मेला परिसर में 27 से 29 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय किसान एवं मिलेट महोत्सव लगाया जाएगा।

Faridabad Millet Festival 2026

अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया के अनुसार, इसका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूक करना, मोटे अनाज को रोजमर्रा के भोजन में शामिल करने और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना है। खास बात यह है कि आमजन के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

मिलेंगे खास व्यंजन

महोत्सव में 100 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां बाजरा, ज्वार, रागी और दूसरे मोटे अनाज से बने पारंपरिक व्यंजन, पौष्टिक स्नैक्स, पेय पदार्थ और आधुनिक खाद्य उत्पाद देखने और खरीदने को मिलेंगे। जैविक उत्पाद भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इस आयोजन में किसानों, ग्रामीण महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और छोटे खाद्य उद्यमियों को अपने उत्पादों की बिक्री और पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रमों की भी तैयारी

हरियाणा पर्यटन विभाग भारतीय कदन्न अनुसंधान संस्थान, कृषि विभाग, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के सहयोग से इसका आयोजन कर रहा है। मेला परिसर में स्टॉल निर्माण का काम अंतिम चरण में है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और पुलिसकर्मियों की तैनाती भी रहेगी। वहीं, तीनों शाम हरियाणा की लोक संस्कृति और पारंपरिक कला से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.