नवंबर के आखिरी सप्ताह में बैंक हॉलिडे की लंबी लिस्ट, देखें किस दिन कहां रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली | बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो छुट्टी वाले दिनों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कई बार लोग बैंक पहुंच जाते हैं, लेकिन शाखा बंद होने के कारण उनका काम अटक जाता है। ऐसे में 23 से 29 नवंबर के बीच बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट देख लें। बता दें कि नवंबर के इस सप्ताह में अलग-अलग त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक 5 दिन बंद रहेंगे।

Bank Holidays

हालांकि, सभी छुट्टियां हर शहर में लागू नहीं होंगी। कुछ तारीखों पर केवल चुनिंदा राज्यों और शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में पूरे आर्टिकल को लास्ट तक पढ़िए जिससे आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।

यहां बंद रहेंगे बैंक

तारीख दिन अवसर / कारण बैंक बंद रहने वाले शहर / क्षेत्र
23 नवंबर सोमवार सेंग कुट स्नेम शिलांग
24 नवंबर मंगलवार गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा आइजोल, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला समेत कई शहर
27 नवंबर शुक्रवार कनकदास जयंती बेंगलुरु
28 नवंबर शनिवार महीने का चौथा शनिवार देशभर
29 नवंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में

2 दिन खुलेंगे बैंक

आरबीआई की छुट्टियों की सूची के मुताबिक, 25 नवंबर बुधवार और 26 नवंबर गुरुवार को देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक खुले रहेंगे। हालांकि, स्थानीय अवकाश लागू होने पर स्थिति अलग हो सकती है। बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM जैसी सुविधाएं आमतौर पर चालू रहेंगी। ऐसे में पैसों के लेनदेन के लिए डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.