दिल्ली में पेट्रोल- डीजल वाहनों पर सख्ती की तैयारी, 180 जगह बनेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली की सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ाने की तैयारी है। लेकिन इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने के बाद सबसे बड़ी चिंता चार्जिंग की रहती है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए राजधानी में नए पब्लिक चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। बता दें कि केंद्र सरकार की पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत दिल्ली में 180 स्थानों पर 540 पब्लिक ईवी चार्जर लगाए जाएंगे। इस परियोजना पर करीब 62 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Delhi EV Charging

नोडल एजेंसी दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (DTL) ने इसके लिए ऑपरेटर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, हर चयनित स्थान पर तीन तरह के चार्जर लगाए जाएंगे। इससे दोपहिया, तिपहिया, कार और मालवाहक वाहनों को चार्ज करने की सुविधा मिलेगी।

तीन तरह के चार्जर

ट्रेन का नाम और नंबर संचालन की अवधि संचालन के दिन
काठगोदाम-जम्मूतवी (12207) 8 दिसंबर से 2 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार
जम्मूतवी-काठगोदाम (12208) 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रत्येक रविवार
ऋषिकेश-जम्मूतवी (14605) 7 दिसंबर से 1 मार्च तक प्रत्येक सोमवार
जम्मूतवी-ऋषिकेश (14606) 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रत्येक रविवार
बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस (14523) 3 दिसंबर से 1 मार्च तक सोमवार और गुरुवार
अंबाला-बरौनी (14524) 1 दिसंबर से 27 फरवरी तक मंगलवार और शनिवार
लालकुआं-अमृतसर (14615) और अमृतसर-लालकुआं (14616) 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक प्रत्येक शनिवार
पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर (14617) 3 दिसंबर से 2 मार्च तक उल्लेख नहीं
अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट (14618) 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक उल्लेख नहीं
डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ (15903) 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक सोमवार और शुक्रवार
चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ (15904) 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक रविवार और बुधवार

प्रमुख क्षेत्रों में बनेंगे स्टेशन

योजना के तहत पश्चिमी और उत्तरी दिल्ली में 90 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। वहीं, दक्षिणी, नई दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में भी 90 स्थान चुने गए हैं। दिल्ली ईवी नीति 2026 के तहत 1 जनवरी 2027 से केवल इलेक्ट्रिक तिपहिया और इलेक्ट्रिक N1 मालवाहक वाहनों का नया पंजीकरण होगा। इसके बाद 1 अप्रैल 2028 से केवल इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का पंजीकरण किए जाने का प्रावधान है।

32 हजार पॉइंट का लक्ष्य

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिसंबर 2029 तक दिल्ली में 32,062 चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। अधिकारियों के मुताबिक, राजधानी के वायु प्रदूषण में वाहनों से निकलने वाले धुएं की बड़ी भूमिका है। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और चार्जिंग की सुविधा बढ़ाने से प्रदूषण कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.