मात्र 110 रुपए में अनलिमिटेड AC बस सफर का मजा ले सकेंगे श्रद्धालु, 3 मंदिरों के दर्शन की मिलेगी सुविधा

पंचकूला | हरियाणा के पंचकूला में धार्मिक और पर्यटन स्थलों की सैर करना अब पहले से आसान होगा। पर्यटक सिर्फ 110 रुपये खर्च करके एक ही दिन में चार प्रमुख जगहों पर घूम सकेंगे। इसके लिए नई इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गई है, जिसमें पूरे दिन अनलिमिटेड यात्रा की सुविधा मिलेगी।

Panchkula Electric Bus Service

शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर स्थित संस्कृत गुरुकुल से इस बस सेवा का शुभारंभ किया। यह सेवा श्री माता मनसा देवी मंदिर, चंडी माता मंदिर, पिंजौर गार्डन और काली माता मंदिर (कालका) को आपस में जोड़ेगी।

110 रुपये में बनेगा पूरे दिन का पास

पर्यटकों को पास बनवाने के लिए किसी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। वे बस कंडक्टर को 110 रुपये देकर मौके पर ही पास बनवा सकेंगे। इस पास से पूरे दिन सभी निर्धारित स्थलों के बीच असीमित यात्रा की जा सकेगी।

करीब 28 से 29 किलोमीटर लंबे रूट पर दो आधुनिक इलेक्ट्रिक बसें चलाई गई हैं। दोनों बसें दिनभर में कुल 6 राउंड ट्रिप लगाएंगी।

बसों की टाइमिंग

सेक्टर-5 बस स्टैंड से पहली बस सुबह 7 बजे रवाना होगी और सुबह 8:40 बजे कालका मंदिर पार्किंग पहुंचेगी। इसके बाद बसों के प्रस्थान का समय सुबह 8:30, 11 बजे, दोपहर 12:30 बजे, शाम 4:30 बजे और शाम 6 बजे रहेगा।

वहीं, कालका मंदिर पार्किंग से पहली बस सुबह 9 बजे चलेगी और 10:40 बजे सेक्टर-5 पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 10:30, दोपहर 1 बजे, 2:30 बजे, शाम 6:30 बजे और रात 8 बजे बसें रवाना होंगी। अंतिम बस रात 9:40 बजे पंचकूला पहुंचेगी।

प्रमुख स्टॉप पंचकूला से कालका (6 फेरे) कालका से पंचकूला (6 फेरे)
सेक्टर-5 बस स्टैंड (पंचकूला) 7:00, 8:30, 11:00, 12:30, 16:30, 18:00 10:40, 12:10, 14:40, 16:10, 20:10, 21:40
माता मनसा देवी 7:26, 8:56, 11:26, 12:56, 16:56, 18:26 10:14, 11:20, 13:50, 15:20, 19:20, 20:50
चंडी मंदिर 7:50, 9:20, 11:50, 13:20, 17:20, 18:50 9:50, 10:56, 13:26, 14:56, 18:56, 20:26
पिंजौर गार्डन 8:13, 9:43, 12:13, 13:43, 17:43, 19:13 9:27, 10:45, 13:15, 14:45, 18:45, 20:15
कालका मंदिर /पार्किंग 8:35, 10:05, 12:35, 14:05, 18:05, 19:35 9:00, 10:30, 13:00, 14:30, 18:30, 20:00

इन स्टॉप से होकर गुजरेगी बस

बस सेवा के लिए दोनों दिशाओं में 20-20 स्टॉप तय किए गए हैं। इनमें सेक्टर-5 बस स्टैंड, सेक्टर 11/15, सेक्टर 16/9, सेक्टर 17/8, हाउसिंग बोर्ड, मनीमाजरा, भैंसा टिब्बा, माता मनसा देवी, सिंह द्वार, कमांड हॉस्पिटल, ओल्ड पंचकूला, चंडी मंदिर, सूरजपुर, HMT, पिंजौर गार्डन, पिंजौर, कालका बस स्टैंड और कालका मंदिर सहित अन्य स्टॉप शामिल हैं।

गुरुकुल समारोह में भी शामिल हुए सीएम

बस सेवा की शुरुआत के साथ मुख्यमंत्री संस्कृत गुरुकुल के 25वें वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान गुरुकुल के युवा छात्रों ने पारंपरिक खेल मलखंब का शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने सराहना की।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.