सोनीपत के लिए खुशखबरी, शहरवासियों को जल्द मिलेगा नई सड़क का तोहफा

सोनीपत | शहर में नए सेक्टर और रिहायशी इलाके बसने के साथ ही बेहतर सड़क कनेक्टिविटी की जरूरत भी बढ़ रही है। लोगों को एक सेक्टर से दूसरे सेक्टर तक जाने के लिए अच्छे रास्ते मिलें तो सफर आसान होने के साथ मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी कम हो सकता है। बता दें कि सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (SMDA) ने सेक्टर-16 और सेक्टर-17 के बीच 45 मीटर चौड़ी मास्टर रोड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

Sonipat Master Road

इस परियोजना पर करीब 7.40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्राधिकरण ने निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। प्रस्तावित मास्टर रोड दोनों सेक्टरों को आपस में बेहतर तरीके से जोड़ेगी। पढ़ें विस्तार से यहां…

बनेगा नया संपर्क मार्ग

इससे यहां रहने वाले लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वालों को भी सुविधा मिलेगी। रोजाना इन इलाकों के बीच सफर करने वाले वाहन चालकों का समय बचने की उम्मीद है। नई सड़क बनने से वाहन चालकों को आवागमन के लिए एक अतिरिक्त रास्ता मिलेगा। इससे आसपास की मुख्य सड़कों पर वाहनों की निर्भरता कम होगी और ट्रैफिक का दबाव घटाने में मदद मिल सकती है।

टेंडर जारी

SMDA ने निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए टेंडर जारी कर दिया है। अब एजेंसी का चयन और कार्य आवंटित होने के बाद मौके पर निर्माण शुरू कराया जाएगा। सेक्टर-16 और 17 के बीच मास्टर रोड बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी- वाईएम मेहरा, मुख्य अभियंता, SMDA

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.