हरियाणा में 30 हजार परिवारों के कार्ड बंद, 5 लाख के मुफ्त इलाज के लिए फिर देना होगा प्रीमियम

चंडीगढ़ | हरियाणा में कई परिवारों को अस्पताल में इलाज कराने के दौरान पता चल रहा है कि उनका आयुष्मान चिरायु कार्ड काम नहीं कर रहा। लोगों का कहना है कि उन्होंने कुछ महीने पहले ही प्रीमियम देकर कार्ड बनवाया था, लेकिन अब इससे इलाज की सुविधा नहीं मिल रही। पानीपत में ऐसी शिकायतें लेकर लोग योजना के अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं।

Ayushman Chirayu Card

बता दें कि 16 सितंबर से पहले 1500 रुपये का सालाना प्रीमियम देकर चिरायु कार्ड बनवाने वाले परिवारों के कार्ड 31 अक्टूबर 2026 तक ही वैध थे। योजना का प्रीमियम सर्कल 1 नवंबर से 31 अक्टूबर तक चलता है।

परिवारों ने बनवाए कार्ड

ऐसे में जिन परिवारों ने 1 नवंबर से नया प्रीमियम जमा नहीं किया, उनके कार्ड बंद हो गए हैं। दोबारा सुविधा लेने के लिए उन्हें फिर से भुगतान करना होगा। 31 अक्टूबर 2026 तक हरियाणा में कुल 47,789 परिवारों के चिरायु कार्ड बने थे। इनमें करीब 30 हजार परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने 16 सितंबर से पहले कार्ड बनवाकर सरकार को प्रीमियम का भुगतान किया था। अब इन परिवारों को योजना का लाभ जारी रखने के लिए दोबारा प्रीमियम देना होगा।

सिरसा में सबसे ज्यादा परिवार

जिला चिरायु कार्ड वाले परिवार
सिरसा 4,270
हिसार 4,055
करनाल 3,835
अंबाला 3,592
कुरुक्षेत्र 3,353
फतेहाबाद 3,019
कैथल 2,955
यमुनानगर 2,880
पंचकूला 2,579
पानीपत 2,579
जींद 2,492
भिवानी 2,010
गुरुग्राम 1,895
सोनीपत 1,878
झज्जर 1,698
रोहतक 1,640
महेंद्रगढ़ 1,048
रेवाड़ी 955
फरीदाबाद 906
नूंह 769
चरखी दादरी 658
पलवल 465
हांसी 252
कुल 47,789

नोट: आंकड़े 31 अक्टूबर 2026 तक के हैं।

5 लाख तक मुफ्त इलाज

पानीपत के जिला योजना मैनेजर सोहन सिंह ग्रोवर ने बताया कि 16 सितंबर से पहले प्रीमियम जमा करने वाले परिवारों के कार्ड 31 अक्टूबर तक ही मान्य थे। 1 नवंबर के बाद दोबारा भुगतान नहीं करने पर सालाना 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा नहीं मिलेगी। हरियाणा सरकार ने 1.80 लाख से 3 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों को भी इस योजना में शामिल किया था। ऐसे परिवार 1500 रुपये सालाना प्रीमियम देकर योजना का लाभ ले सकते हैं।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.