कोहरे के चलते दिल्ली डिवीजन की 25 ट्रेनें रद्द, हरियाणा के यात्रियों पर भी असर

चंडीगढ़ | सर्दियों में कोहरा बढ़ते ही ट्रेनें लेट हो जाती है। यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं। सुबह के समय कम दृश्यता के कारण कई ट्रेनें घंटों देरी से चलती हैं। ऐसे में अगर आप दिल्ली, हरियाणा या पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच पैसेंजर ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। बता दें कि उत्तर रेलवे ने कोहरे को देखते हुए दिल्ली मंडल की 25 पैसेंजर ट्रेनों को तीन महीने के लिए निरस्त करने का फैसला लिया है।

Train Cancelled 1

ये ट्रेनें 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक नहीं चलेंगी। इससे दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दैनिक यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

हरियाणा की इन ट्रेनों पर भी पड़ेगा असर

निरस्त होने वाली ट्रेनों में पुरानी दिल्ली-शामली, पुरानी दिल्ली-जींद, गाजियाबाद-नई दिल्ली, नई दिल्ली-कोसी कलां, दिल्ली सराय रोहिल्ला-फरुखनगर, गढ़ी हरसरू-फरुखनगर, अंबाला कैंट-पानीपत, पानीपत-अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र-अंबाला कैंट और अंबाला कैंट-कुरुक्षेत्र जैसी ट्रेनें शामिल हैं।

वहीं, पानीपत-अंबाला कैंट ट्रेन पूरी तरह रद्द नहीं होगी, बल्कि यह कुरुक्षेत्र तक ही चलेगी। इसके अलावा मुरादाबाद-गाजियाबाद, गाजियाबाद-मेरठ सिटी और अन्य पैसेंजर ट्रेनें भी इस अवधि में निरस्त रहेंगी।

देखें लिस्ट

ट्रेन रूट ट्रेन नंबर
कोसी कलां-नई दिल्ली 64073
दिल्ली सराय रोहिल्ला-फरुखनगर 74033
फरुखनगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला 74036
गढ़ी हरसरू-फरुखनगर 74031
फरुखनगर-गढ़ी हरसरू 74038
नई दिल्ली-शकूरबस्ती 64095
अंबाला कैंट-पानीपत जंक्शन 64532
पानीपत जंक्शन-अंबाला कैंट 64541
मुरादाबाद-गाजियाबाद 64553
गाजियाबाद-मुरादाबाद 64554
गाजियाबाद-मेरठ सिटी 64555
मेरठ सिटी-गाजियाबाद 64556
कुरुक्षेत्र-अंबाला कैंट 64483
अंबाला कैंट-कुरुक्षेत्र 64482

4 अन्य मंडलों की 33 ट्रेनें भी रद्द

दिल्ली मंडल के अलावा मुरादाबाद मंडल की 10, अंबाला मंडल की नौ, फिरोजपुर मंडल की 12 और जम्मू मंडल की दो ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी। इन चार मंडलों की कुल 33 ट्रेनें रद्द की गई हैं। फिरोजपुर मंडल की दो ट्रेनें आंशिक रूप से भी निरस्त रहेंगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कोहरे में दृश्यता कम होने से लोको पायलट को ट्रेन की गति धीमी रखनी पड़ती है। इससे परिचालन प्रभावित होता है और कई ट्रेनें दो से आठ घंटे तक लेट हो जाती हैं।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.