हरियाणा के बुजुर्गों को सरकार का तोहफा, काशी विश्वनाथ के दर्शन का मिलेगा मौका; 15 दिसंबर को चलेगी स्पेशल ट्रेन

चंडीगढ़ | बुजुर्ग उम्र में तीर्थ स्थलों के दर्शन की इच्छा तो होती है, लेकिन यात्रा का खर्च और लंबा सफर कई बार परेशानी बन जाता है। ऐसे श्रद्धालुओं के लिए हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत वाराणसी जाने का इंतजाम किया है। हरियाणा सरकार 15 दिसंबर को प्रदेश के 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को चार दिवसीय निःशुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा करवाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

Free Varanasi Pilgrimage

कराएं रजिस्ट्रेशन

इस यात्रा का लाभ लेने के इच्छुक पात्र बुजुर्ग श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द पंजीकरण करवाने की सलाह दी गई है। इसके लिए हरियाणा सरकार के सरल पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है। ऐसे में जो बुजुर्ग वाराणसी की तीर्थ यात्रा करना चाहते हैं, वे समय रहते पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा लें।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.