हरियाणा में स्कूलो के समय में किया गया बदलाव, जाने नया समय

चंडीगढ़ ।  सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. अब स्कूल टाइम सुबह 8.50 से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा. बताया जा रहा है, कि नामांकन अभियान और मुख्यमंत्री दूरवर्ती शिक्षा कार्यक्रम के मद्देनज़र यह बदलाव किया है. इस दौरान सभी शिक्षक स्कूल मुखिया के मार्गदर्शन में अपने विद्यालयों के नामांकन को समुचित करने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति की सहायता से कार्रवाई करेंगे.

school student

मुख्यमंत्री दूरवर्ती शिक्षा कार्यक्रम के तहत अब सभी अध्यापक कक्षावार प्रसारित होने वाले कार्यक्रम का अवलोकन करेंगे. साथ ही अपनी कक्षा में विषय का प्रसारण देखकर छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे. जिला शिक्षा अधिकारियों को कहा है कि सभी अध्यापकों की हाजिरी अवसर एप पर लगाना सुनिश्चित करें.

यह भी पढ़े -  HSVP को हाई कोर्ट का झटका, प्लॉट की लोकेशन बदलने पर लगाई रोक; स्टेटस क्वो के आदेश

बता दें अब स्कूल टाइम सुबह 8.50 से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा. बताया जा रहा है, कि नामांकन अभियान और मुख्यमंत्री दूरवर्ती शिक्षा कार्यक्रम के मद्देनज़र यह बदलाव किया है.