डेरा प्रमुख राम रहीम से मिलने जेल पहुंचे वकील, सवा घंटे चली मीटिंग

रोहतक | हत्या और साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में रोहतक की सुनारियां जेल में बंद सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से मिलने सोमवार को उनके अधिवक्ता सुनारियां जेल पहुंचे. करीबन सवा घंटे तक चली डेरा प्रमुख से मुलाक़ात के बाद अधिवक्ता वापस चलें गए.

Ram Rahim

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह से मुलाकात करने के लिए वकील गुरदास सिंह व राजेंद्र सिंह सरा जिला जेल सुनारियां में पहुंचे. डेरा प्रमुख राम रहीम से मीटिंग के बाद वह पौने एक बजे वापस रवाना हुए.

गौरतलब है कि हाल ही में बाबा राम रहीम को उपचार के लिए पहले पीजीआई रोहतक और फिर गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. डेरा प्रमुख के वीवीआईपी ट्रीटमेंट को लेकर हरियाणा सरकार की काफी किरकिरी हुई थी.

यह भी पढ़े -  हिसार से लेकर रोहतक- फरीदाबाद तक, कितने में बिक रहा LPG सिलेंडर, फटाफट देखें हरियाणा के जिलों की ताजा रेट लिस्ट
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.