हो चुकी थी वरमाला, फेरों के लिए जाने ही वाले थे तभी पुलिस के साथ दूल्हे की गर्लफ्रेंड की एंट्री

हिसार । हरियाणा के हांसी शहर के एक मैरिज पैलेस में शनिवार को होने वाली शादी में फिल्मी ड्रामा देखने को मिला. वर व वधू पक्ष के लोग शादी की खुशियों में मशगूल थे. अभी वरमाला की रसम पूरी ही हुई थी, फेरों के लिए दूल्हा-दुल्हन जाने वाले थे , तभी अचानक पुलिस के साथ एक लड़की की एंट्री हुई. लड़की ने अपने आप को दूल्हे की गर्लफ्रेंड बताया.

hansi news 2

हांसी की शादी में फिल्मी ड्रामा 

वही लड़की ने आरोप लगाया कि वह दूल्हे के साथ 7 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है. लड़के ने शादी का वादा भी कर रखा है. जैसे ही लड़की वालों को लड़के की करतूतों का पता चला,  वर व वधु पक्ष के बीच जमकर हंगामा हो गया. वही शादी रोकने पहुंची  लड़की ने आरोप लगाया कि वह दोनों एक निजी बैंक में काम कर रहे हैं. तथा वह एक दूसरे को 7 सालों से जानते हैं. लड़की ने बताया कि लड़का उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था और उससे शादी का वादा भी किया था. लड़की ने हांसी पुलिस स्टेशन में फोन करके मामले की शिकायत दर्ज कराई.

यह भी पढ़े -  Safai Karamchari Jobs: सफाई कर्मचारी भर्ती शुरू, 28 जुलाई से पहले करें आवेदन

जिसके बाद लड़की पुलिस के साथ मैरिज पैलेस पहुंची. वही लड़की पक्ष ने शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया. पिता ने नम आंखों से अपनी बेटी के गले से माला तोड़ी. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवा दिया. वहीं पुलिस ने बताया कि उनके पास एक लड़की का फोन आया, उसने बताया कि वह लड़का दूसरी लड़की के साथ शादी कर रहा है. जिसके महिला के साथ संबंध थे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.