14 साल में प्रेमी के तीन बच्चों को दिया जन्म, अब लगाया यौन शोषण का आरोप

जींद । उत्तर प्रदेश से 14 साल पहले भगाकर लाई गई महिला ने अपने प्रेमी के 3 बच्चों को जन्म दिया. महिला ने प्रेमी के साथ भागने के दौरान अपनी उम्र 14 वर्ष बताते हुए प्रेमी को पति मानने से इनकार कर दिया. साथ ही प्रेमी पर 14 साल तक यौन शोषण करने का आरोप भी लगाया. महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई.

rape

महिला की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत किया मामला दर्ज

शहर थाना नरवाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके प्रेमी के खिलाफ यौन शोषण, बंधक बनाने, 6 पोस्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जिला मऊ उत्तर प्रदेश निवासी 18 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वर्ष 2007 में चंपारण बिहार निवासी सुमन उसका अपहरण कर भगत सिंह कॉलोनी नरवाना ले गया था. उस दौरान उसकी उम्र महज 14 वर्ष थी. तभी से सुमन उसका यौन शोषण करता आ रहा है. 14 साल प्रेमी के साथ रहने के दौरान महिला ने उसके तीन बच्चों को जन्म दिया.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

महिला ने पुलिस को बताई अपनी आपबीति

वही महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथी ने कभी भी उसके साथ शादी नहीं की. उसका अपहरण किया गया,  वह नाबालिग थी. वह सुमन के साथ अपने रिश्ते को नहीं मानती. वही महिला ने आरोप लगाया कि सुमन अक्सर उसके साथ मारपीट करता था. जिसकी वजह से वह घर छोड़कर चली गई. महिला की शिकायत पर शहर थाना नरवाना पुलिस ने सुमन के खिलाफ मामला दर्ज किया है. थाना नरवाना की जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि महिला ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी. साथ ही उसने बताया कि ज़ब उसका अपहरण किया गया था, तब वह नाबालिक थी. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.