रोहतक में फैलीं सनसनी, नहर में मिला युवक का अर्धनग्न शव, नहीं हो पाईं शिनाख्त

रोहतक । रोहतक में जेएलएन नहर में एक व्यक्ति का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई. सूचना मिलते ही आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला. पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाईं.

rohtak news 3
मंगलवार सुबह आईजी ऑफिस के पास जेएलएन नहर की पटरी से गुजरने वाले राहगीरों ने देखा कि एक व्यक्ति का शव नहर में झाड़ियों में अटका हुआ है. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला. मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 35 साल है और वह केवल अंडरवियर पहने हुए था.

पुलिस को मृतक व्यक्ति के पास से कोई भी ऐसा साक्ष्य नहीं मिला जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त की जा सके. शव की हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसकी मौत कई दिन पहले हों चुकी है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई में रखवा दिया है.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

तीन दिन पहले भी मिला था शव

गौरतलब है कि रिठाल गांव के पास ब्रांच में भी एक व्यक्ति की लाश पीछे से बहकर आईं थीं. उस व्यक्ति की भी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाईं है. सदर थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. इसके अलावा भी जेएलएन नहर में काफी शव पीछे से बहकर आते हैं. अधिकतर मामलों में मृतक की पहचान ही नहीं हो पातीं है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.