हरियाणा के बहादुरगढ़ में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बहादुरगढ़ । शहर में एक नवविवाहित जोड़े की रहस्यमय परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत का मामला सामने आया है. बता दें कि आरंभिक जांच में यह मामला संदिग्ध नजर आ रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही हकीकत का पता लगेगा. फिलहाल शव नागरिक अस्पताल में रखवा दिए गए हैं. बता दें कि यह मामला बराही फाटक के नजदीक स्थित अशोकनगर का है. नालंदा मूल निवासी करीब 24 वर्षीय रामनिवास यहां अपनी पत्नी काजल के साथ किराए के घर में रहता था.

crime scene

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पति और पत्नी का शव

बुधवार की दोपहर को दोनों के शव कमरे में मिले. मकान मालिक को जब छत पर कुछ गिरने की आवाज आई तो है ऊपर गया. उसने देखा कि रामनिवास व उसकी पत्नी फर्श पर पड़े हैं. उनके गले में दुपट्टे के टुकड़े थे. वही पंखे पर भी दुपट्टे के कपड़े का हिस्सा लटका हुआ था. ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है भार के कारण फंदा टूट गया होगा. बता दे कि फन्दा टूटने से पहले दोनों की सांसे रुक चुकी थी. इस मामले की तुरंत सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर लाइन पर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

अभी तक आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है 

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी. बता दे कि रामनिवास करीब 1 साल से किराए पर रह रहा था. उसकी शादी काजल से होने की बात सामने आ रही है. 10 दिन पहले ही वह गांव से अपनी पत्नी के साथ यहां लौटा था. बता दे कि दोनों के बीच सुबह किसी बात पर विवाद भी हुआ था. कमरे में चूहे मारने की दवा भी मिली है. झगड़े के बाद उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया या कोई और वजह है इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता. मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.